फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madarsa Board issued an advisory to Madarsas to unfurl the national flag and 'Tiranga rally

MP के मदरसा बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, फहराए तिरंगा, गाएं राष्ट्रगान

Sat, 12 Aug 2017 05:09 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Sat, 12 Aug 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
MP Madarsa Board issued an advisory to Madarsas to unfurl the national flag and 'Tiranga rally
Syed Imad Uddin
स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों पर तिरंगा फहराये जाने और राष्ट्रगान गाए जाने को लेकर मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड ने राज्य के सभी मदरसों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय झंडा फहराने और तिरंगा रैली निकालने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
मध्यप्रेदश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद इमाद उद्दीन ने कहा कि जो सच्चा इस्लाम को मानने वाला है उसे लाजमी तौर से वतन से मोहब्बत करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने का ये हर साल का रुटीन है जब तिरंगा फहराया जाता तो इस मौके पर राष्ट्रगान भी गाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इस बार मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। यह पहला मौका है जब ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।

हालांकि यूपी मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी इस आदेश का विरोध भी शुरू हो गया है। मदरसा संगठनों ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें शक की नजरों से देखा जा रहा है।


दरअसल मदरसा परिषद बोर्ड की ओर से 3 अगस्त को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को एक पत्र भेजा गया है, इसमें निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे झंडारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इन सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर जिले के अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंपने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed