फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Lok Sabha Election Congress candidate Dilip Gurjar says CPS system exploits farmers

MP LS Election: कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर बोले- CPS पद्यति से किसानों का शोषण होता है, इसे खत्म करेंगे

Thu, 28 Mar 2024 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 10:01 PM IST
सार

MP LS Election: कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर के मंदसौर जिले में गुरुवार को आगमन पर बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन किए। इस दौरान कांग्रेसियों ने अपार उत्साह दिखाया और जगह-जगह स्वागत किया।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Congress candidate Dilip Gurjar says CPS system exploits farmers
कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच-मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर का गुरुवार को मंदसौर आगमन हुआ। संसदीय क्षेत्र में आगमन पर कचनारा से लेकर मंदसौर तक जगह-जगह कांग्रेसजनों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। बाबा श्री पशुपतिनाथजी के दर्शन उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने वाहनों का काफिला छोड़कर कांग्रेसजनों के साथ शिवना पुलिया, प्रतापगढ़ पुलिया होते हुए, मंडी गेट, सदर बाजार, कालिदास मार्ग, भारत माता चैराहा, नेहरू बस स्टैंड होते हुए गांधी चौराहे पर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।

विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत दिलीप सिंह गुर्जर ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विपिन जैन की उपस्थिति में मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ नेता जगन्नाथ कुमावत के साथ फीता काटकर किया। गांधी चैराहे पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कहा कि नागदा एवं खाचरौद के कार्यकर्ताओं के साथ ही मंदसौर के अनेक कांग्रेस साथियों को यह मालूम है कि मेरे नागदा के घर के दरवाजे कार्यकर्ताओं एवं आमजन के लिए चौबीसों घंटे खुले रहते हैं, जिस प्रकार नागदा-खाचरौद मेरा परिवार है, उसी तरह मैंने भी मंदसौर को अपना परिवार माना है। यहां पर संगठन के दायित्व मेरे पास रहे हैं, जिसके चलते मेरा हमेशा से ही मंदसौर से पारिवारिक नाता जुड़ा रहा। 
विज्ञापन


गुर्जर ने केन्द्र के वित्त मंत्रालय के अधीन अफीम फसल की नवीन पद्यति सीपीएस को किसानों के शोषण वाली नीति बताते हुये कहा कि इससे किसानों का शोषण होता है। हम इस पद्यति को बंद करेंगे। गुर्जर ने किसानों पर झूठे पुलिस प्रकरण लादे जाने का आरोप लगाते हुए अफीम किसानों के शोषण बंद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मंदसौर विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आपने एक सरल एवं अच्छे नेता विपिन जैन को विधायक बनाया है। जब भी कार्यकर्ता प्रण लेता है तो इतिहास बना देता है। आप सब लोगों के संकल्प से हम मंदसौर संसदीय क्षेत्र का चुनाव भी जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विपिन जैन, पूर्व मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, जावरा विधानसभा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह सोलंकी सहित जिले के कई कांग्रेस नेता व पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे। बाबा श्री पशुपतिनाथजी मंदिर में कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने विधायक विपिन जैन के साथ दर्शन एवं पूजन कर कांग्रेस की विजय हेतु आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने गांधी चौराहे पर प्रसिद्ध तलाई वाले बालाजी पर शीश नवाते हुए क्षेत्र के नागरिकों की खुशहाली की भी कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed