फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: State President VD Sharma said BJP will make sixteen decorations of victory by winning all the municipal corporations

MP Local Body Election: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का दावा- सभी नगर निगमों में मिलेगी जीत

Sat, 02 Jul 2022 02:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Jul 2022 02:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दो चरण का मतदान पूरा हो गया है। इसके रुझानों को लेकर बीजेपी के प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ग्रामीण निकायों के चुनावों में दोनों चरणों के रुझन भाजपा की जीत के संकेत दे रहे है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: State President VD Sharma said BJP will make sixteen decorations of victory by winning all the municipal corporations
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दो चरण का मतदान पूरा हो गया है। शुरुआती नतीजे आने लगे हैं। औपचारिक घोषणा 14 और 15 जुलाई को होगी। इसके रुझानों को लेकर बीजेपी के प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा बड़े आशावान हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण निकायों के चुनावों में दोनों चरणों के रुझान भाजपा की जीत के संकेत दे रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन


वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने जिस तरह के स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। पार्टी संगठन और कार्यकर्ता जिस तरह से बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं और प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों ने अपनी योजनाओं के माध्यम से जिस तरह से गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है, उसके आधार पर सभी 16 नगर निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। हर निकाय में भारी बहुमत से जीतकर भाजपा विजय का सोलह शृंगार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाली का संकल्प अनूठी घटना
शर्मा का दावा है कि प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों, 76 नगर पालिकाओं और 255 नगर परिषदों के भाजपा प्रत्याशियों ने एक जुलाई को चुनाव से पहले शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने, उसके विकास का संकल्प लिया। यह राजनीतिक इतिहास की अनूठी घटना है। सभी प्रत्याशियों ने प्रतीकात्मक रूप से पौधा भी रोपा, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल है। पार्टी के संकल्प पत्र में प्रत्येक नगर के विकास, उसे देश के बेहतर शहरों के अनुरूप बनाने और गरीब कल्याण की बातों को शामिल किया गया है। हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है। अब हमारा विजन इसे स्वर्णिम प्रदेश बनाने का है, जिसमें नगर निकाय और ग्रामीण निकाय चुनावों की बड़ी भूमिका रहेगी।



राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करने वालों को पैर नहीं जमाने देंगे
शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जागरूक जनता से यह आग्रह करता हूं कि वे राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करने वाली, देश को बदनाम करने वाली ताकतों को प्रदेश में पैर जमाने का अवसर न दें। यदि इन्हें अवसर मिल गया, तो प्रदेश में भी उदयपुर जैसे हालात बनाने की कोशिश करेंगे। देश में तालिबानी प्रवृत्ति के लोग जिस तरह से अस्थिरता लाने का प्रयास कर रहे हैं, यह चिंता का विषय है। कांग्रेस और अन्य दल इन्हें ताकत दे रहे हैं। यदि ये लोग मध्यप्रदेश में होते, तो अब तक इनके घर जमींदोज कर दिए गए होते। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की सरकार इनका समर्थन कर रही है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और देश की सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है।

 

कमलनाथ का मप्र में इंट्रेस्ट किसलिए है?
शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने हाल ही में कहा कि नगर निगम चुनाव उनके एजेंडे में नहीं है। इससे पहले वे कह चुके हैं कि पंचायत के चुनाव पर हम ध्यान नहीं देते। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ को प्रदेश की जनता को यह बताना चाहिए कि मध्यप्रदेश में उनका इंट्रेस्ट है किसलिए? उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी का इंट्रेस्ट सिर्फ झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed