फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Narottam Mishra said no proposal for recovery from those responsible for re-polling is under consideration

MP Local Body Election: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- पुनर्मतदान के लिए जिम्मेदार लोगों से वसूली का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

Sat, 02 Jul 2022 01:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Jul 2022 01:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में पुनर्मतदान के लिए जिम्मेदार लोगों से वसूली करने को लेकर पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार के पास इस संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Narottam Mishra said no proposal for recovery from those responsible for re-polling is under consideration
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में पुनर्मतदान के लिए जिम्मेदार लोगों से वसूली करने को लेकर पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार के पास इस संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बूथ कैप्चरिंग करने वाले दोषियों को जिला प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में पुनर्मतदान के खर्च वसूली पर कहा कि निर्वाचन में पुनर्मतदान के जिम्मेदार लोगों से वसूली संबंधी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। बता दें लहार में एसडीएम ने चार आरोपियों को 5 लाख 2 हजार रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। इन लोगों ने मतदान के दौरान मतपत्र लूट लिया था, जिसके बाद वहां दोबारा पुनर्मतदान करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दो ही जवान हैं। इसके बाद कोई जवान है तो वह नकुलनाथ और जयवर्धन सिंह है। इसके बाद कोई जवान है तो वह कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने के लिए है। ये लोग राजसुख भोगने और बाकी लोग धरी बिछाने के लिए जवान हैं।

मिश्रा ने उदयपुर बार एसोसिएशन के कन्हैयालाल की हत्या के आरोपियों का केस नहीं लड़ने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज में भय और आतंक का वातावरण पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ समाज का आगे आना निसंदेह स्वागतयोग्य है।

मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में पूरी तरह से शांति है। राजस्थान से लगी मध्य प्रदेश की सीमाओं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसी दिन अलर्ट जारी कर दिया था। अभी तक उदयपुर का मध्य प्रदेश से कोई कनेक्शन नहीं मिला है। मिश्रा ने सिंगरौली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मध्य प्रदेश दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि 5 तारीख को उनका भ्रम टूट जाएगा। वहीं, देवेन्द्र फडणवीस के निर्णय स्वागत योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed