{"_id":"62d63bb18b014a2c127f0d72","slug":"mp-local-body-election-counting-of-votes-in-214-urban-bodies-of-43-districts-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: क्या भाजपा बचा पाएगी अपने गढ़? 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में मतगणना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: क्या भाजपा बचा पाएगी अपने गढ़? 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में मतगणना कल
Tue, 19 Jul 2022 11:03 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:03 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण की मतगणना बुधवार को होगी। इसमें 43 जिलों के पांच नगर निगमों समेत 214 नगरीय निकायों में सुबह 9 बजे से मतगणना होगी। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण की मतगणना बुधवार को होगी। इसमें 43 जिलों के पांच नगर निगमों समेत 214 नगरीय निकायों में सुबह 9 बजे से मतगणना होगी। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को 5 नगर पालिक निगम, 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतगणना होगी। यहां पर 13 जुलाई को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
यह है पांच नगर निगम
कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना नगर निगम में मतगणना होगी।
40 नगर पालिका परिषद
नगर पालिका परिषद बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद, और सबलगढ़ में मतगणना होगी।
विज्ञापन
169 नगर परिषदों में मतगणना
नगर परिषद कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाडल्याखुर्द, बिस्टान, मूंदी, पंधाना, माण्डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकडोन, उन्हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया, पोलायकलां, कानड, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलां, बडागांव, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्यामंडी, सीतामउ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्छ, पीपलरावां, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, बस्कवाहा, पटेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्नौर, गोविन्दगढ़, गूढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुन्ठपुर, सेमरिया, त्यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्डपुरा, कैलारस और जौरा में भी मतगणना होगी।
11 नगर निगमों में से 7 में भाजपा का महापौर
17 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान की मतगणना हुई थी। 11 नगर निगम में सात में बीजेपी, तीन में कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी के महापौर बने हैं। 36 नगर परिषद के 904 वार्ड में 531 पर बीजेपी, 271 पर कांगेस और 94 पर अन्य ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के चार-चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 86 नगर परिषद के 1289 वार्ड में भाजपा 676, कांग्रेस 349 और 244 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है। इसमें आम आदमी पार्टी ने आठ और बहुजन समाज पार्टी ने 12 वार्ड में जीत हासिल की है।
