फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Congress will prepare a list of every case of misuse of police and administrative machinery in elections

 MP Local Body Election: कांग्रेस चुनाव में पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग के हर मामले की सूची तैयार करेगी

Thu, 07 Jul 2022 01:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Jul 2022 01:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पंचायत से लेकर हर स्तर तक चुनाव में पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग के हर मामले की सूची तैयार करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को लिखित जानकारी चुनाव प्रभारी जेपी धनोपिया को भेजने के साथ ही वाट्सअप नंबर 9425983398 पर भेजने को कहा है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Congress will prepare a list of every case of misuse of police and administrative machinery in elections
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पंचायत से लेकर हर स्तर तक चुनाव में पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग के हर मामले की सूची तैयार करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को लिखित जानकारी चुनाव प्रभारी जेपी धनोपिया को भेजने के साथ ही वाट्सअप नंबर 9425983398 नंबर पर भेजने को कहा है।
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के नाम संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के परिणामों में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली है। कांग्रेस को जनता के मिल रहे इस समर्थन से प्रदेश में बैठी सौदे की सरकार चुनावों में जीत के लिए हर हथकंडे अपनाकर चुनाव परिणाम अपने पक्ष में कराना चाहती है। प्रदेश में भाजपा को जनता का समर्थन नहीं मिलने के कारण बौखलाहट में उसे अब पुलिस, पैसा और प्रशासन की आवश्यकता पड़ रही है और वो अब खुलकर इनका दुरुपयोग कर रही है। ताकि किसी तरह से चुनाव परिणाम उनके पक्ष में हो जाए। स्थानीय निकाय के चुनावों में अनेक स्थानों पर कानून के राज के विपरीत जाकर जान-बूझकर अनियमित, पक्षपातपूर्ण और ज्यादतीपूर्ण कार्रवाई करने के समाचार मुझे मिले हैं। अनेक स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर सत्ता पक्ष के कहने पर द्वेषवश कानून से परे जाकर कार्यवाही करने और सत्ता पक्ष के समर्थन में खुलकर गलत काम करने और परदे के पीछे से समर्थन करने की भी सूचनाएं मुझे मिली है।
विज्ञापन

 
नरोत्तम मिश्रा का पलटवार 
नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के शराब बांटने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप पर कहा कि कांग्रेस जब हारती है तो ऐसा ही कहती है। इनके आप उपचुनाव से अब तक के बयान देख लीजिए। सभी एक जैसे मिलेंगे। अधिकारी यह न समझे, वह तारीख भी आएगी। यह बयान कांग्रेस की मानसिकता बताते हैं। कांग्रेस की हार सुनिश्चित है। उन्होंने विपक्ष के ईवीएम पर सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस हार की बौखलाहट को ईवीएम की तरफ ट्रांसफर न करें। ईवीएम की सुरक्षा के सभी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed