फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Congress said BJP's resolution letter, like earlier 22 thousand false announcements, a bundle of lies

MP Local Body Election: भाजपा के 'संकल्प' पर कांग्रेस आक्रामक, 22 हजार झूठी घोषणाओं के बाद यह झूठ का पुलिंदा

Sat, 02 Jul 2022 12:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Jul 2022 12:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में राजनीति पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को पहले की 22 हजार झूठी घोषणाएं की तरह ही झूठ का पुलिंदा करार दिया है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Congress said BJP's resolution letter, like earlier 22 thousand false announcements, a bundle of lies
कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें कई बड़ी-बड़ी बातें की गई हैं। इसे लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इस संकल्प पत्र को पहले की 22 हजार झूठी घोषणाओं की तरह ही झूठ का पुलिंदा करार दिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


मप्र कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा एवं मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले कभी संकल्प पत्र नहीं लाती थी। कांग्रेस का संकल्प पत्र देखकर उसने नकल की। पहली बारिश में सभी नगरों में भाजपा की कलई खुल गई है। भोपाल में एक घंटे की बारिश में नाले उफान पर आ गए। घरों में पानी घुस गया। रहवासियों को खुद पानी निकालना पड़ा। सड़कें बह गई। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं भाजपा के जो नेता नाव चलाते थे, पानी में अभी इसलिए नहीं निकल रहे हैं कि उनकी पोल खुल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल उजाड़कर अब चले हैं ग्रीन सिटी बनाने
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भोपाल को ग्रीन सिटी बनाने का वायदा पहले भी किया था। फिर से कर रहे हैं जबकि राजधानी भोपाल में पिछले 17 साल में केरवा डैम से कलियासोत डैम के बीच 280 एकड़ जंगल उजाड़ा गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर पांच लाख से ज्यादा पेड़ काटे गए। पेड़ काटकर जमीनों को महंगे दामों पर बेच दिया गया।



जुमले फेंके हैं भाजपा ने संकल्प पत्र में
भोपाल शहर में पांच-पांच पानी के स्रोत हैं। उसके बाद भी हफ्ते-हफ्ते पानी की कटौती की गई। शहरों में फ्री वाई-फाई लाइब्रेरी का जुमला फेंका है। इससे पहले भी भोपाल को वाई-फाई सिटी बनाने का वादा किया था। इसका कहीं कोई अता-पता नहीं है। भाजपा डॉग केयर सेंटर बनाने का झांसा दे रही है जबकि सभी बड़े शहरों में आवारा कुत्तों की समस्या एक बड़ी विपदा बन गई है।  

कर्ज लेकर वेतन बांटने वाली सरकार 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी?
मध्य प्रदेश में कर्ज लेकर वेतन बांटने वाली और कर्ज की किस्ते भरने के लिए फिर से कर्ज लेने वाली सरकार नगरीय क्षेत्रों में 50 हजार करोड़ के निवेश का झूठ परोस रही है। शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक मास्टर प्लान होता है। 17 साल की भाजपा सरकार में भोपाल का मास्टर प्लान तक नहीं बन पाया। कांग्रेस सरकार में मास्टर प्लान तैयार हो गया था भाजपा सरकार आते ही रूक गया 15 साल तक मेट्रो प्रोजेक्ट कागजों में चलता रहा। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने भोपाल एवं इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट धरातल पर चालू किया। भाजपा सरकार बनने के बाद मेट्रो का काम भी धीमा पड़ गया जबकि 2023 में प्रथम चरण पूरा हो जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed