फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Congress changed 11 councilor candidates in the state, 8 from Bhopal

MP Local Body Election: कांग्रेस ने प्रदेश में 11 पार्षद प्रत्याशी बदले, इसमें भोपाल के 8

Tue, 21 Jun 2022 10:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Jun 2022 10:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी के अंदरुनी विरोध को दबाने और नामांकन निरस्त होने से अपने 11 पार्षद प्रत्याशियों के नाम बदले है। भोपाल में ही ऐसे आठ पार्षद प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Congress changed 11 councilor candidates in the state, 8 from Bhopal
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी के अंदरुनी विरोध को दबाने और नामांकन निरस्त होने से अपने 11 पार्षद प्रत्याशियों के नाम बदले है। भोपाल में ही ऐसे आठ पार्षद प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

  
कांग्रेस ने भोपाल में वार्ड-29 से संतोष कंसाना का नामांकन निरस्त होने के बाद उनके बेटे देवांशु कंसाना को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 40 से अनस-उर-रहमान के स्थान पर आबिद मुबारक, वार्ड 41 से मोहम्मद फहीम के स्थान पर मोहम्मद सगीर, वार्ड 56 में राहुल दहिया के स्थान पर राजेश कुमार शुक्ला, वार्ड 61 में सावित्री तिवारी के स्थान पर उमा द्विवेदी, वार्ड 64 में शीला ललित सेन के स्थान पर नीलू विपिन चौकसे, वार्ड 74 से कोमल सोनू लोधी के स्थान पर सिंगार बाई लोधी, वार्ड 80 में अन्नु बिट्टू शर्मा के स्थान पर श्वेता सुखलाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

 
यहां भी बदले प्रत्याशी

भोपाल के अलावा कांग्रेस ने देवास वार्ड 21 में दीपा गौरव यादव के स्थान पर सुनीता ओमप्रकाश राठौर, कटनी के वार्ड 11 में राजेंद्र कुशवाह के स्थान पर भरत विश्वकर्मा, जबलपुर में वार्ड 78 में राजकुमार झारिया के स्थान पर राजेंद्र प्रसाद राजेश चौधरी को पार्षद प्रत्याशी बनाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed