फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Khargone Riot: Home Minister Narottam Mishra said in Khargone, soon there will be more and more strict action

MP khargone Riot: खरगोन दंगों से लिया सबक, निर्माण में बटालियन की होगी स्थापना, गृहमंत्री बोले- जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

Sun, 29 May 2022 12:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 May 2022 12:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को खरगोन पुलिस कंट्रोल रूम में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि एक बटालियन की स्थापना की जाएगी। साथ ही जल्द खरगोन में दंगाइयों पर एक बड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। 

विज्ञापन
MP Khargone Riot: Home Minister Narottam Mishra said in Khargone, soon there will be more and more strict action
मध्यप्रदेश गृहमंत्री मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रामनवमी के जुलूस में हुए उपद्रव की समीक्षा में गहराई से पड़ताल की गई है। जल्द ही बड़ी और कड़ी कार्रवाई और होगी। बैठक में आईजी इंदौर ग्रामीण राकेश गुप्ता, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी धर्मवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दंगों के दौरान पुलिस कर्मियों की कमी पर कहा कि निर्माण क्षेत्र में एक बटालियन की स्थापना की जाएगी। जिसका मुख्यालय खरगोन रहेगा। बड़वाह में एडिशनल एसपी का अतिरिक्त पद भी स्वीकृत किया जाएगा। साथ ही खरगोन में जैतापुर नाका और बिस्टान नाका 2 नए थाने भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
गृहमंत्री ने कांग्रेस पर सधा निशाना
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा खरगोन से पहले खंडवा पहुंचे। यहां पर उन्होंने आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। मिश्रा ने कांग्रेस पर दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा गाना गाकर निशाना साधा। मिश्रा ने कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक सप्ताह में तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए। कपिल सिब्बल अब साइकिल की सवारी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अब भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो रैली निकाले तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed