{"_id":"5788998c4f1c1b027d13fed6","slug":"mp-indore-collector-order-to-sdm-to-find-hidden-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः कलेक्टर का फरमान एसडीएम हर हफ्ते ढूंढेंगे 'चेंजिंग रूम में छिपे कैमरे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः कलेक्टर का फरमान एसडीएम हर हफ्ते ढूंढेंगे 'चेंजिंग रूम में छिपे कैमरे'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल के एक मॉल में कपडों के शोरूम के चेंजिंग रूम में कैमरा मिलने के बाद इंदौर के कलेक्टर ने इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के समस्त एसडीएम को आदेश जारी कर कहा है कि वह हर हफ्ते यह चेक कराने की व्यवस्था करें कि चेंजिंग रूम में कैमरा तो नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कलेक्टर पी नरहरी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि वाटर पार्क और गारमेंट शोरूम के मालिक यह अंडरटेकिंग दें कि उनके यहां चेजिंग रूम में कोई खुफिया कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
नरहरि ने इस संबंध में अपनी मजिस्ट्रेट शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए तमाम वाटर पार्क और गारमेंट शोरूम के मालिकों को इस संबंध में अपने क्षेत्र के एसडीएम के यहां अंडरटेकिंग देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को भी आदेश जारी किए हैं कि वो हर हफ्ते महिला पुलिसकर्मियों के साथ जाकर यह चेक करें कि किसी चेंजिंग रूम में कैमरे या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तो नहीं लगी है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने यह निर्देश उन खबरों के सामने आने के बाद दिए जिनमें कुछ चेंजिंग रूम में कैमरा होने की खबर सामने आई थी। बता दें कि इंदौर मध्यप्रदेश का प्रमुख शहर है जहां रेडिमेड कपडों का बड़ा व्यापार होता है। ऐसे में इस तरह की घटनाओं के यहां होने की ज्यादा संभावना रहती है।
