लंदन के डिप्टी मेयर बने इंदौर के राजेश अग्रवाल, जानिए उनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के ईयू से निकलने संबंधी जनमत संग्रह के बाद यह पद ख़ासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 39 वर्षीय बिजनेसमैन राजेश अग्रवाल भारत के इंदौर शहर में पैदा हुए और अब वो लंदन में विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कंपनी रैशनलएफएक्स कंपनी के मालिक हैं। इस कंपनी का सालाना बिजनेस नौ करोड़ पाउंड से अधिक का है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसों के ट्रांसफर की सेवा ज़ेंडपे की शुरुआत करने वाले राजेश अग्रवाल को संडे टाइम्स ने अपने सबसे धनी लोगों की सूची में रखा था। अपनी नियुक्ति के बाद सिटी हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए राजेश अग्रवाल का कहना था, ''मैं अपने मेयर के साथ मिलकर ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश करूंगा जो आने वाले समय में ईयू से बातचीत के दौरान लंदन के बिजनेस और वित्तीय हितों का ख्याल रखेगा।''
15 साल पहले बिजनेश के लिए लंदन गए थे राजेश
राजेश अग्रवाल अपनी नई भूमिका के लिए अपने व्यवसाय से फिलहाल अलग हो रहे हैं। उनका कहना था, ''मैं पंद्रह साल पहले लंदन आया था और इस शहर ने मुझे कभी अजनबी जैसा महसूस नहीं होने दिया। खुले दिल से स्वागत किया था लंदन ने मेरा।''
सादिक खान के मेयर बनने के लिए अभियान के दौरान राजेश उनके बिजनेस एडवाइज़र थे, पाकिस्तानी बस ड्राईवर के पुत्र सादिक खान ने पिछले महीने ही लंदन के मेयर का पद संभाला है।
सादिक का कहना था,''मुझे पता है कि इस नौकरी के लिए राजेश सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। ये काम है जनमत संग्रह के बाद लंदन में नौकरियों और विकास पर हो रहे असर से बचाना।''
