{"_id":"63187e11c03a1e7bba0be7e3","slug":"mp-ias-transfer-transfer-of-commissioner-of-urban-administration-department-nikunj-srivastava-bharat-yadav-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP IAS TRANSFER: नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव का ट्रांसफर, भरत यादव नए आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP IAS TRANSFER: नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव का ट्रांसफर, भरत यादव नए आयुक्त
Wed, 07 Sep 2022 04:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें प्रदेश भर के अवैध निर्माणों की सूची बना कार्रवाई करने का आदेश देने वाले नगरीय प्रशासन आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव का तबादला कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। भरत यादव नगरीय प्रशासन आयुक्त बने हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : File
विस्तार
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में राजस्व मंडल ग्वालियर के प्रशासकीय सदस्य 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग बनाया गया है। वहीं, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव 1992 बैच की आईएएस अधिकारी स्मिता भारद्वाज को मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर को राजस्व मंडल ग्वालियर में प्रशासकीय सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के सचिव 2000 बैच के आईएएस अधिकारी शोभित जैन को मध्य प्रदेश राज्य खाद्य आयोग भोपाल में सदस्य सचिव बनाया गया है। 2003 बैच की आईएएस अधिकारी अलका श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव पद से हटा दिया गया। अब वह मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग की रजिस्ट्रार का प्रभार ही रहेगा।
वहीं, मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं विमानन आयुक्त 2008 बैच के आईएएस अधिकारी भरत यादव को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। उनके पास आयुक्त मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। मध्य प्रदेश शासन पंचायत राज, संचालक आलोक कुमार सिंह को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित का प्रबंधक संचालक भोपाल का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव 2009 के आईएएस अधिकारी अमर पाल सिंह को संचालक पंचायत राज बनाया गया है। ग्वालियर राजस्व मंडल मध्य प्रदेश के सचिव तथा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है।