Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Head of Lord Vishnu idol found in ASI store; Foundation to cover all costs for reattaching it to the torso

एमपी: एएसआई के स्टोर में मिला भगवान विष्णु की प्रतिमा का मस्तक, धड़ से जोड़ने के लिए फाउंडेशन उठाएगा पूरा खर्च

Thu, 12 Nov 2026 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खजुराहो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खजुराहो Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा का मिला मस्तक दोबारा जोड़ने और धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति देने की मांग उठी है। मूर्ति रक्षित मूर्ति संरक्षित फाउंडेशन ने एएसआई को पत्र लिखकर संरक्षण का खर्च उठाने की पेशकश की है।

 

विज्ञापन
MP: Head of Lord Vishnu idol found in ASI store; Foundation to cover all costs for reattaching it to the torso
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

मूर्ति रक्षित मूर्ति संरक्षित फाउंडेशन ने खजुराहो स्थित ग्यारहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के मस्तक को फिर से प्रतिमा से जोड़ने की मांग की है। साथ ही, वहां धार्मिक अनुष्ठान शुरू करने की अनुमति देने की भी मांग की है। यह मस्तक हाल में, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के स्टोर में पाया गया है। फाउंडेशन ने इस विषय में एएसआई को पत्र लिखकर आवश्यक स्वीकृतियां देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


अनुष्ठान और दीप प्रज्वलन की मांग
फाउंडेशन के निदेशक राकेश दलाल ने 24 नवंबर  को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 'एक दीप एक संकल्प' अभियान के तहत मंदिर परिसर में दीप जलाने और अनुष्ठान की अनुमति मांगी है। संस्था ने प्राचीन स्मारक नियम 1959 के नियम सात का हवाला देते हुए पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं के सम्मान की बात कही है। इसके साथ ही पत्र में मई 2022 में मार्तंड-सूर्य मंदिर परिसर में घटी घटना के उदाहरण का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक संरक्षण का खर्च उठाने का प्रस्ताव
फाउंडेशन प्रमुख राकेश दलाल ने कहा कि यदि एएसआई नियमों के अनुसार अनुमति प्रदान करता है, तो संस्था मस्तक को धड़ से जोड़ने के लिए होने वाले रासायनिक और वैज्ञानिक संरक्षण का पूरा खर्च स्वयं उठाने के लिए तैयार है। इस मामले में उच्चतम न्यायालय तक कानूनी लड़ाई लड़ चुके दलाल ने एएसआई के खजुराहो मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् को एक स्मरण पत्र सौंपा है। इससे पूर्व फाउंडेशन ने यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर, संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय को भी प्रतिवेदन भेजा था। पत्र में कहा गया है कि मूर्ति का मस्तक खोजना पुरातत्व विभाग का सराहनीय प्रयास है। अब इसे शास्त्रीय तथा वैज्ञानिक विधि से धड़ के साथ जोड़ा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed