{"_id":"62470e2378ea7e79161d3e00","slug":"mp-goons-are-not-well-for-miscreants-cm-said-break-the-financial-back-of-those-who-commit-crimes-with-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में गुंडे-बदमाशों की खैर नहीं: सीएम बोले- बेटियों के साथ अपराध करने वालों की आर्थिक कमर भी तोड़ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में गुंडे-बदमाशों की खैर नहीं: सीएम बोले- बेटियों के साथ अपराध करने वालों की आर्थिक कमर भी तोड़ दो
Fri, 01 Apr 2022 08:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 01 Apr 2022 08:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत करने वालों के साथ ही गुंडे-बदमाशों के खिलाफ शिवराज सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अधिकारियों को कहा कि एफआईआर और जेल भेजने से यह लोग नहीं मानते। इनकी आर्थिक कमर भी तोड़ दो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला संबंधी अपराधों पर सरकार सख्ती बरत रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अधिकारियों को कहा कि एफआईआर और जेल भेजने से यह लोग नहीं मानते। इनकी आर्थिक कमर भी तोड़ दो।
मध्य प्रदेश सरकार गुंडे/बदमाशों, भूमाफियों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के प्रति सख्त है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सिवनी, रतलाम, उज्जैन, रीवा, सिंगरौली, शहडोल में धुंआधार कार्रवाई हुई है। विशेषकर बहनों और बेटियों के प्रति जिन्होंने अपराध किया था। ऐसे अपराधियों को सिर्फ जेल भेजने से काम नहीं चलेगा। इनकी आर्थिक कमर भी तोड़ देनी चाहिए।
अपराधियों को पूरी तरह तोड़ देना
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस अपराधी ने फिर घिनौनी हरकत की। ऐसे अपराधियों को पूरी तरह तोड़ ही देना। किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना। जितने भी ऐसे दुराचारी हैं, उनको तोड़ने का काम हमारा लगातार जारी रहेगा। हम छोड़ेंगे नहीं। गरीबों को दबाने वाले, खून चूसने वाले, गड़बड़ करने वालों को पूरी तरह जमीदोंज करना है, क्योंकि ये लोग सामान्य एफआईआर और जेल भेजने से नहीं मानते हैं। इसलिए यह कार्रवाई लगातार सख्ती के साथ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी बहुत अच्छी कार्रवाई चली है। इसके लिए मैं बहुत बधाई देता हूं।