निर्वस्त्र युवती ने लगाई मौत की छलांग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 साल की एक लड़की बिना कपड़ों के 70 फीट ऊंचे टावर पर खड़ी थी, लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसने छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई लेकिन पुलिस के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि लड़की के साथ रेप हुआ था और गैंगरेप की भी आशंका जताई गई है लेकिन एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के संबंध बनाए होने का पता चलता है।
अब सवाल ये है कि आखिर उस लड़की के साथ हुआ क्या था? आखिर उसने क्यों मौत को गले लगा लिया?
घटना से प्रदेश सकते में
मध्य प्रदेश के बीना में करीब 19 साल की एक निर्वस्त्र युवती ने 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर छलांग लगा दी, लेकिन पुलिस दो दिन बाद भी न दुष्कर्म की पुष्टि नहीं कर पाई और न आरोपियों का पता लगा पाई।
पुलिस अभी यह पुष्टि करने की स्थिति में भी नहीं है कि इस युवती के साथ गैंगरेप तो नहीं हुआ। प्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में इजाफे के समय इस घटना ने सबको चौंका दिया है।
युवती के साथ हुआ रेप: डॉक्टर
युवती का पोस्टमार्टम करने वाली पैनल के मुखिया डॉ. बलबीर कैथरिया ने जरूर कहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में भी पुलिस अधीक्षक और डाक्टर के बयानों में अंतर दिखाई दिया है।
जहां एसपी ने बुधवार को बयान दिया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंध बनाए होने का पता चलता है, वहीं डॉक्टर कथेरिया का कहना है कि दुष्कर्म हुआ है। गैंगरेप की आशंका भी व्यक्त की गई है।
टॉवर से गिरने के कारण उसकी पसलियों और पैर की हड्डियां टूटी पाई गईं। अभी और भी टेस्ट बाकी है। उसके बाद पुष्टि होगी कि कहीं यह गैंगरेप की घटना तो नहीं है।
बीना कैसे पहुंची युवती?
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती 400 किमी दूर डिंडौरी से यहां भर्ति के सिलसिले में आई थी। लड़की के पिता ने कहा है कि वह डाक विभाग में भर्ती के सिलसिले में आई थी। परिवार वालों का कहना है कि लड़की को घटना के समय इंदौर में होना चाहिए था, फिर वह बीना कैसे पहुंची यह समझ नहीं आ रहा है।
बीना में जिन्होंने अपनी आंखों से इस घटना को देखा, उनका कहना है कि सोमवार की सुबह एक निर्वस्त्र युवती पहले तो पेड़ के पीछे खड़ी दिखाई देती रही। जब भीड़ बढ़ी तो यह युवती पेड़ के पीछे से भागकर मंदिर के पीछे छुपने चली गई।
उसके बाद युवती पास के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गई। जब लोग उसे बचाने आए तब वह अर्थवायर से लटक गई और वहां से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले बैग से उसके बारे में जानकारी मिली।
