शिवराज सरकार ने कॉलेज में बांटे SC/ST लिखे बैग, भड़की कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक सरकारी स्कूल में एससी और एसटी छात्रों को मुफ्त में बैग बांटने का मामला तूल पकड़ लिया है। दरअसल इन बैगों पर ‘SC/ST स्कीम’ लिखा हुआ है। जिससे आसानी से एससी/एसटी छात्रों की पहचान हो सकती है।
जिले के राजीव गांधी पीजी कॉलेज में करीब पीजी और अंडरग्रेजुएट कोर्स के 600 एससी/एसटी छात्र हैं। जिनमें से 250 छात्रों को ये बैग दिये गए हैं। बैग के साथ छात्रों को कैल्कुलेटर, पेन और नोट बुक भी मिली है।
कॉलेज के प्रिंसिपल बीआर नालव्या ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया, ‘ये बैग वेलफेयर स्कीम के तहत बांटे गए हैं, अगर इस पर कुछ लिखा है तो क्या गलत है। अगर कुछ लोगों को इससे दिक्कत है तो मैं इस पर लिखे शब्द मिटा दूंगा। स्कीम का नाम सप्लायर ने लिखा है।’
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में करेगी प्रदर्शन
मंदसौर के पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन करेगी।
