फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Former minister and senior Congress leader Mahesh Joshi passed away

मप्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का निधन, कमल नाथ समेत अनेक नेताओं ने जताया शोक

Fri, 09 Apr 2021 10:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Apr 2021 10:45 PM IST
सार

  • मप्र में लंबे समय तक कांग्रेस संगठन व सरकार में रहे 
  • शनिवार को इंदौर में होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
MP: Former minister and senior Congress leader Mahesh Joshi passed away
कांग्रेस नेता महेश जोशी - फोटो : self

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। जोशी ने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन व सरकार में विभिन्न विभागों का दायित्व संभाला। वे प्रदेश के लोकप्रिय नेता व अभा कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे। 
विज्ञापन


आज इंदौर में होगी अंत्येष्टि
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि जोशी की पार्थिव देह भोपाल से शनिवार को सुबह 11 बजे उनके ओल्ड पलासिया, इंदौर स्थित निवास पर लाई जाएगी। अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे निकलकर रामबाग मुक्तिधाम पहुंचेगी। 
विज्ञापन


जोशी के निधन पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत अनेक नेताओं ने दुख जताया है। कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनका समर्पण, जनहित में उनके किए गए कार्य, उनकी स्पष्टता, बेबाकी, जिंदादिली, लोगों को अपना बनाने की शैली कभी भुलाई नहीं जा सकती है। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed