फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Former dacoit Mohar Singh dies at 92

मध्यप्रदेशः चंबल घाटी के दस्यु मोहर सिंह का 92 साल की उम्र में निधन

Tue, 05 May 2020 08:51 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 05 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
MP Former dacoit Mohar Singh dies at 92
मोहर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चंबल घाटी के दुर्दांत आत्म समर्पित दस्यु मोहर सिंह का लंबी बीमारी के बाद मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार को निधन हो गया। वो 92 साल के थे। उनके भतीजे इंद्रभान सिंह ने इसकी जानकारी थी। मंगलवार की सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार, मोहर सिंह ने 1955 में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और इसके बाद वो डकैत बन गए थे।

विज्ञापन


60 के दशक के इस दस्यु सरदार के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में 315 अपराध दर्ज थे। गिरफ्तारी पर उस वक्त दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। चंबल में 50 के दशक में जैसे बागियों की एक पूरी बाढ़ आई थी।
विज्ञापन


चंबल के बीहड़ों ने जाने कितने डाकुओं को पनाह दी। मोहर सिंह मेहगांव नगर पालिका के पंचायत परिषद अध्यक्ष भी रह चुके थे। कहा जाता है कि अपने जमाने में मोहर सिंह पुलिस को भी एनकाउंटर की खुली चुनौती दे चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed