फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP FIR lodged against 7 doctors and 3 nurses in Narsinghpur absent from duty without notice

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर के सात डॉक्टर और तीन नर्सों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 08 Apr 2020 01:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 08 Apr 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
MP FIR lodged against 7 doctors and 3 nurses in Narsinghpur absent from duty without notice
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सात डॉक्टर और तीन नर्सों के खिलाफ बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


नरसिंहपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव कार्य में जानबूझकर नदारद रहने वाले डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

नरसिंहपुर के एसपी डॉ. गुरु करण सिंह ने बताया कि नदारद चिकित्सकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अपराध सिद्ध होने पर छह माह से तीन साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिविल सर्जन ने कलेक्टर को अवगत कराया था कि कुछ डॉक्टर और स्टाफ बिना अनुमति के ही अनुपस्थित हैं। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं, जिससे आपातकालीन चिकित्सा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर कलेक्टर ने इन चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी बीच कलेक्टर ने आठ डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जबलपुर के कमिश्नर रविंद्र कुमार मिश्रा को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed