फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Farmers in Alirajpur distressed by power outages; villagers arrived with complaints at 3 AM.

एमपी: अलीराजपुर में बिजली कटौती से किसान परेशान, रात 3 बजे शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण

Sun, 11 Oct 2026 09:08 AM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 09:08 AM IST
सार

अलीराजपुर के ग्राम इंदर सिंह की चौकी में अनियमित बिजली आपूर्ति और कम वोल्टेज से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रात तीन बजे शिकायत लेकर पहुंचने पर भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने नियमित आपूर्ति और तत्काल समाधान की मांग की।

विज्ञापन
MP: Farmers in Alirajpur distressed by power outages; villagers arrived with complaints at 3 AM.
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीराजपुर जिले में इस बार कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों को बचाने के लिए किसान सिंचाई के विकल्प तलाश रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है। हालात ऐसे हैं कि किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बिजली आने का इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रात 3 बजे शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं हुआ समाधान
जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम इंदर सिंह की चौकी के ग्रामीण बिजली संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे गांव के युवा अपनी शिकायत लेकर बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे। उन्हें उम्मीद थी कि अधिकारी उनकी परेशानी सुनेंगे और समाधान करेंगे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वहां उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं मिला। आखिरकार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बिना सूचना बिजली बंद, शिकायत करने पर भी नहीं मिलता संतोषजनक जवाब
ग्राम पंचायत के सरपंच भूपेंद्र चौगड़ ने बताया कि रात के समय बिना पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है। समस्या आने पर बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाता है, लेकिन ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि कम बारिश के कारण किसान पहले से ही परेशान हैं। ऐसे में सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत के बावजूद आपूर्ति बाधित होने से किसानों को रातभर खेतों में बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ें: मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

शहर में पर्याप्त बिजली, गांवों में कटौती क्यों?
ग्रामीणों का सवाल है कि जब शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली मिल रही है, तो गांवों में लगातार कटौती और कम वोल्टेज की समस्या क्यों बनी हुई है? खेती के महत्वपूर्ण समय में बिजली की अनियमित आपूर्ति से सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों को आशंका है कि यदि समय पर खेतों में पानी नहीं पहुंचा, तो खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। कम वोल्टेज के कारण कृषि उपकरणों के संचालन में भी परेशानी होने की शिकायत है।

नर्मदा का पानी उपलब्ध, लेकिन सिंचाई के लिए बिजली जरूरी
किसान सिंचाई के लिए नर्मदा के पानी और कुओं पर निर्भर हैं। कुछ क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिए नर्मदा का पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नियमित बिजली आपूर्ति जरूरी है। किसानों का कहना है कि एक ओर कम बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती सिंचाई व्यवस्था को प्रभावित कर रही है।


ग्रामीणों ने की नियमित बिजली आपूर्ति की मांग
ग्रामीणों की मांग है कि बिजली आपूर्ति का समय निर्धारित किया जाए, कटौती से पहले सूचना दी जाए और कम वोल्टेज की समस्या दूर की जाए। इसके साथ ही बिजली संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई के लिए बिजली मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को उनकी समस्याओं का जवाब भी देना चाहिए।

अब सवाल यह है कि किसानों की परेशानी दूर करने के लिए बिजली विभाग कब ठोस कदम उठाएगा? ग्रामीणों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बिजली व्यवस्था में सुधार और उनकी शिकायतों के समाधान का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed