फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Voting in the state from 7 am tomorrow, polling parties and EVMs will leave today in vehicles equ

MP Election: प्रदेश में कल सुबह 7 बजे से मतदान, GPS से लैंस वाहनों से आज पोलिंग पार्टियां और EVM होगी रवाना

Thu, 16 Nov 2023 10:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Nov 2023 10:04 AM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 के लिए प्रदेश में शुक्रवार को 230 विधानसभा सीटों के 64523 बूथ पर मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार को जीपीएस से लैंस वाहनों से पोलिंग पार्टियां और ईवीएम रवाना होगी। 

विज्ञापन
MP Election: Voting in the state from 7 am tomorrow, polling parties and EVMs will leave today in vehicles equ
प्रदेश में मतदान कल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार का शोर थम गया। अब शुक्रवार को सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 64523 मतदान केंद्रों पर मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। यहां पर जीपीएस से लैस वाहनों से पोलिंग पार्टियों और ईवीएम को भेजा जाएगा। इन वाहनों की भोपाल के सेंटर से निगरानी रखी जाएगी। वाहनों का रूट तय है। इस रूट से भटकने या कोई गड़बड़ी होने पर तुरंत सेंट पर मैसेज पहुंचेगा। वाहनों की निगरानी जिला, स्टेट से लेकर सेंटर तक से की जाएगी। आयोग ने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शीता और निगरानी के लिए पीठासीन, सेक्टर और रिटर्निंग अधिकारियों को एप डाउनलोड कराया है। इस एप में मतदान दल के सामग्री लेने से पोलिंग बूथ पर पहुंचने और मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उसको जमा करने तक की एक-एक जानकारी एप में भरनी होगी। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए है। प्रदेश में करीब 17 हजार संवेदनशील पोलिंग बूथ है। चुनाव आयोग आधे पोलिंग बूथ की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी करेगा। 
विज्ञापन


चुनाव संबंधी शिकायत के लिए संभागवार दल गठित 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत या समस्या के निराकरण के लिए संभागवार टीम गठित कर दी है। इसमें संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पदाधिकारी मनोज खत्री को नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह को इंदौर एवं उज्जैन संभाग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बंसत कुर्रे को ग्वालियर, भोपाल एवं चंबल संभाग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूचिका चौहान को सागर, शहडोल एवं रीवा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों के अधीनस्त भी अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए है। निर्वाचन के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए दो दिन संपर्क किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed