फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: On the new viral video of Tomar's son, Congress said - dismiss Tomar and get an investigation don

MP Election: तोमर के बेटे के नए वायरल वीडियो पर कांग्रेस बोली- तोमर को बर्खास्त कर रिटायर्ड जज से जांच कराएं

Mon, 13 Nov 2023 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Nov 2023 05:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप के कथित नए दूसरे वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सवाल पूछा है कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स की रेड कब होगी? 

विज्ञापन
MP Election: On the new viral video of Tomar's son, Congress said - dismiss Tomar and get an investigation don
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागनी नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर हमलावर है। अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के कथित लेन देन के नए वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशना साधा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि  50 प्रतिशत कमीशन और शिवराज सिंह चौहान तो एक-दूसरे के पर्याय बन ही चुके हैं। अब, नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे देवेन्द्र तोमर के लगातार वायरल हो रहे वीडियो इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण दे रहे हैं कि  50 प्रतिशत कमीशन के साथ-साथ ‘काला-धन’ भी भाजपा नेताओं का पर्याय बन चुका है। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र तोमर का 500 करोड़ की हवाला डीलिंग का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


नायक ने चुनाव आयोग से वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जज द्वारा ज्यूडिशियल इनक्वायरी हो। जब तक इस मामले की जांच हो, तब तक नरेंद्र सिंह तोमर को मंत्रीपरिषद से बर्खास्त किया जाए। इस मामले में मनी लाउंड्रिंग का केस रजिस्टर करके तुरंत ED अपनी जाँच शुरू करे। बातों से साफ़ है कि यह काला धन है तो इनकम टैक्स अपनी कार्यवाही तुरंत शुरू करे और मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना वक़्त बर्बाद किए जांच बैठाए। नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने बड़े भ्रष्टाचार पर अपनी चुप्पी तोड़ कर राज्य और देश को जवाब दें।  नरेंद्र सिंह तोमर बेहद ताकतवर व्यक्ति हैं, उनके लड़के की गिरफ़्तारी हो जिससे निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed