{"_id":"6554d85dafeeb8d3b00506c7","slug":"mp-election-lodhi-community-should-teach-a-lesson-to-bjp-uma-called-the-viral-video-fake-asked-to-file-an-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: 'लोधी समाज भाजपा को सबक सिखाए' वायरल वीडियो को उमा ने बताया फर्जी, FIR के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: 'लोधी समाज भाजपा को सबक सिखाए' वायरल वीडियो को उमा ने बताया फर्जी, FIR के निर्देश
Wed, 15 Nov 2023 08:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 15 Nov 2023 08:12 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उनके वायरल वीडियो को फर्जी बताया। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने एफआईआर कराने को कहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व सीएम लोधी समाज से भाजपा को वोट नहीं देने की बात करती नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में आरोप लगा रही हैं कि भाजपा ने लोधी समाज को कमजोर करने की कोशिश की है। वीडियो को उमा भारती ने फर्जी बताया है और अपने कार्यालय को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
उमा भारती ने कहा कि वीडियो में मेरी आवाज नहीं है। इससे सावधान हो जाइये। उन्होंने कहा कि इस फेक वीडियो की एफआईआर कराने के लिए भोपाल ऑफिस को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वह वोट डालने के लिए अभी टीकमगढ़ में है।
विज्ञापन
उमा भारती ने कहा कि वीडियो में मेरी आवाज नहीं है। इससे सावधान हो जाइये। उन्होंने कहा कि इस फेक वीडियो की एफआईआर कराने के लिए भोपाल ऑफिस को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि वह वोट डालने के लिए अभी टीकमगढ़ में है।
विज्ञापन
