MP Election 2023: 14 नवंबर को छिंदवाड़ा आएंगे योगी आदित्यनाथ; चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में कर सकते हैं रोड शो
MP Election: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दौर में यूपी सीएम योगी का छिंदवाड़ा दौरा बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 14 नवंबर को वे रोड शो भी कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा आ सकते हैं। उनका दौरा कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इस बार भाजपा ने पूर्व सीएम कमलनाथ की घेराबंदी करने के लिए अलग योजना बनाई है, यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई दिग्गज नेता आ चुके हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो 14 नवंबर को योगी आदित्यनाथ छिंदवाड़ा में रोड शो कर सकते हैं। हालांकि उनका दौरा कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन यह कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है।
पूरे शहर में करेंगे भ्रमण
अगर योगी आदित्यनाथ का छिंदवाड़ा में कार्यक्रम फाइनल होता है तो वह छिंदवाड़ा शहर का भ्रमण करेंगे, इसको लेकर एक कार्यक्रम का प्रारूप भाजपा आला कमान को भेज दिया गया है। 14 नवंबर को उनका दौरा हो सकता है। बताया तो यह भी जा रहा है कि वह परासिया विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा कर सकते हैं।
