फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: The number of supporting MLAs decreased but Scindia's stature and scrutiny increased in BJP.

MP Election 2023: समर्थक विधायकों की संख्या कम हुई पर सिंधिया का भाजपा में बढ़ा कद और पूछपरख

Sun, 03 Dec 2023 11:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Dec 2023 11:21 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में 2020 के उपचुनाव की 28 सीटों में से भाजपा 16 जीती। पिछली बार 19 पर विजयी हुई थी। इस बार 14 सिंधिया समर्थकों को दिए टिकट पर सिर्फ छह जीते। 

विज्ञापन
MP Election 2023: The number of supporting MLAs decreased but Scindia's stature and scrutiny increased in BJP.
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। इस बार भाजपा ने 2020 में हुए उपचुनाव की 28 सीटों में से 16 में जीत दर्ज की है, जबकि पिछली बार 19 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने इन 28 में से 12 सीटी जीती हैं। जबकि पिछली बार उसने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। इन सीटों में से 14 पर ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को टिकट दिया गया था, पर सिर्फ 6 ने ही जीत दर्ज की। जबकि आठ पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे जाहिर है कि भाजपा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों की संख्या कम हुई है, लेकिन निजी तौर पर पार्टी में सिंधिया का कद व पूछपरख बढ़ी है।  
विज्ञापन

 
उपचुनाव वाली 28 सीटों का यह रहा नतीजा
- सुमावली विधानसभा सीट पर भाजपा के एंदल सिंह कंसाना ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप सिकरवार को 16 हजार 8 हजार वोटों से हराया। यहां पर कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह तीसरे नंबर पर रहे।  
विज्ञापन

-मुरैना विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दिनेश गुर्जर ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के रघुवराज सिंह कंसाना को 19 हजार 871 वोट से हराया है। 
-ग्वालियर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के सुनील शर्मा को 19 हजार 140 वोट से हराया है। 
- डबरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुरेश राजे ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की पूर्व मंत्री इमरती देवी को 2267 वोटों से हराया है। 
- अंबाह विधानसभा सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र श्याकवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के कमलेश जाटव को 22 हजार 627 वोट से हराया है। 
- ग्वालियर ईस्ट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सतीश सिकरवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की पूर्व मंत्री माया सिंह को 15 हजार 353 वोट से हराया है। 
- पोहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कैलाश कुशवाह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा को 49,481 से हराया है। 
- बमोरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल जीते हैं। उन्होंने भाजपा के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को 14 हजार 796 वोट से हराया है। 
- अशोक नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरि बब्बू राय ने जीत दर्ज की है। यहां पर भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी 8373 वोट से हार गए। 
- मुंगावली विधानसभा सीट पर भाजपा के ब्रजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को 5422 वोट से हराया है। 
- सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के नीरज शर्मा को 2178 वोट से हराया है। 
- सांची विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री प्रभुराम चौधरी ने विजय हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के जीसी गौतम को 44 हजार 273 वोटों से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाटपीपलिया विधानसभा सीट पर भाजपा के मनोज चौधरी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के राजवीर सिंह बघेल को 4 हजार 142 वोट से हराया है। 
- बदनावर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भंवर सिंह शेखावत ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को 2976 वोटों से हराया है। 
- सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा के तुलसी सिलावट ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की रीना बौरासी को 68 हजार 854 वोट से हराया है। 
-मेहंगाव विधानसभा सीट पर भाजपा के राकेश शुक्ला विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा के राहुल भदौरिया को 22 हजार 10 वोट से हराया है। 
- गोहद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के केशव देसाई ने जीत दर्ज की है। यहां पर भाजपा के लाल सिंह आर्य 607 वोटों से हार गए। 
- जौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के सुबेदार सिंह सिकरवार को 30 हजार 281 वोट से हराया। 
- भांडेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के फूल सिंह बरैया जीते हैं। इन्होंने भाजपा के घनश्याम पिरोनिया को 29 हजार 438 वोटों से हराया है। 
- करैरा विधानसभा सीट पर भाजपा के रमेश प्रसाद खटीक ने जीत दर्ज की है। इन्होंने कांग्रेस प्रागीलाल जाटव को 3203 वोट से हराया है। 
- बड़ा मलहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की राम सिया भारती चुनाव जीती हैं। उन्होंने भाजपा के कुंवर प्रद्यूम सिंह लोधी को 21532 वोट से हराया है। 
- अनुपपूर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के रमेश कुमार सिंह को 20 हजार 419 वोट से हराया है। 

- ब्यावरा विधानसभा सीट पर भाजपा के नारायण सिंह पंवार ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के पुरुषोत्तम दांगी को 36 हजार 211 वोटों से हराया है। 
- आगर मालवा विधानसभा सीट पर भाजपा के माधव सिंह विजय हुए है। उन्होंने कांग्रेस के विपिन वानखेड़े को 13 हजार 2 वोट से हराया है। 
- मांधाता विधानसभा सीट पर भाजपा के नारायण पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के उत्तम सिंह को 589 वोट से हराया है। 
- नेपानगर विधानसभा सीट पर भाजपा की मंजू राजेंद्र दादू ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस की गेंदू बाई को 44 हजार 508 वोट से हराया है। 
- सुवासरा विधानसभा सीट पर भाजपा के हरदीप सिंह ढंग ने जीत हासिल की है। इन्होंने कांग्रेस के राकेश पाटीदार को 22 हजार 669 वोट से हराया है।
- दिमनी विधानसभा सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर जीते हैं। उन्होंने बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया को 24 हजार 461 वोटों से हराया। कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर तीसरे नंबर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed