फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Rajendra Shukla arrived with his family to cast his vote

MP Election: सपरिवार वोट डालने पहुंचे राजेंद्र शुक्ल, कहा- जनता ने मौका दिया तो देश का नंबर 1 जिला होगा रीवा

Fri, 17 Nov 2023 02:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

MP Election 2023: मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अब रीवा को कोई पिछड़ा शहर या जिला नहीं कहता बल्कि लोग यह कहते है कि रीवा बदल गया है। 2018 के चुनाव में आप सभी ने देखा ही होगा कि रीवा जिले की आठ की आठों सीटें रीवा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दीं। इस बार वही रिपीट होगा।

विज्ञापन
MP Election 2023: Rajendra Shukla arrived with his family to cast his vote
राजेंद्र शुक्ल ने सपरिवार डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व का आज सबसे बड़ा दिन है। समूचे मध्यप्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटो में मतदान प्रक्रिया जारी है। ऐसे में मतदाता अपने मत का प्रयोग करने बड़ी तादात में मतदान करने पोलिंग बूथ जा रहे हैं। प्रदेश के तमाम राजनेता व मंत्री से लेकर आधिकारी और कर्मचारियों समेत आम लोग भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वर्तमान विधायक मंत्री राजेंद्र शुक्ल आज परिवार संग मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे और वोटिंग कर मीडिया से चर्चा की। मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अगर जनता इस बार उन्हें चुनती है तो रीवा जिला देश का नंबर 1 जिला होगा। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे हम लोग रीवा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा सकें। यह सौभाग्य है कि जनता को मुझसे उम्मीद है कि मैं रीवा को विकसित करूंगा और रीवा को प्रदेश और देश का एक विकसित जिला बनाने का काम करूंगा। जनता ने मुझे जितना मौका दिया है उसमें मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अब रीवा को कोई पिछड़ा शहर या जिला नहीं कहता बल्कि लोग यह कहते है कि रीवा बदल गया है। 2018 के चुनाव में आप सभी ने देखा ही होगा कि रीवा जिले की आठ की आठों सीटें रीवा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दीं। इस बार वही रिपीट होगा। आप सब देखिएगा। इस बार के चुनाव में अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो 2028 तक हमारे रीवा के विकास का उदाहरण देश भर में दिया जाएगा कि कम समय में विकास देखना है तो महाराष्ट्र, गुजरात के किसी जिले में मत जाओ मध्य प्रदेश के रीवा में जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed