फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Modi, Priyanka, Rahul, Kharge will have litmus test on these 58 assembly seats in the state.

MP Election 2023: प्रदेश में इन 58 विधानसभा सीटों पर मोदी, प्रियंका, राहुल, खरगे का होगा लिटमस टेस्ट

Sat, 02 Dec 2023 09:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Dec 2023 09:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन बड़े चेहरों ने 56 जगह चुनावी और दो जगह पर रोड शो किया है। रविवार को यह साफ हो जाएगा कि इन नेताओं का आना उन सीटों पर कितना असरदार रहा।

विज्ञापन
MP Election 2023: Modi, Priyanka, Rahul, Kharge will have litmus test on these 58 assembly seats in the state.
राहुल गांधी और पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए रविवार को मतगणना होगी। वहीं, चुनाव प्रचार में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के बड़े नेताओं का भी लिटमस टेस्ट होगा। ये नेता चुनाव नहीं लड़े हैं, लेकिन चुनाव लड़ रहे नेताओं के पक्ष में माहौल बनाने को मैदान में उतरे थे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी तक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन बड़े चेहरों ने 56 जगह चुनावी और दो जगह पर रोड शो किया है। रविवार को यह साफ हो जाएगा कि इन नेताओं का आना उन सीटों पर कितना असरदार रहा।
विज्ञापन


वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के निशाने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां रही हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुलकर कांग्रेस को निशाने पर लेते रहे। यहां तक कि सार्वजनिक मंचों से वे कांग्रेस की बुराई भी करते रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों दलों ने सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही पहुंचाया है। पीएम नरेंद्र मोदी- रतलाम, खंडवा, सिवनी, सीधी, दमोह, गुना, मुरैना, सतना, छतरपुर, नीमच, बड़वानी, बैतूल, शाजापुर, झाबुआ और इंदौर में रोड शो। 
विज्ञापन


राहुल गांधी-अशोक नगर, सतना, बड़वानी के राजपुर, नीमच के जावद, हरदा के टिमरनी, विदिशा, टीकमगढ़ में खरगापुर और जबलपुर एवं भोपाल में रोड शो।  प्रियंका गांधी-धार की कुक्षी, इंदौर, इंदौर के सांवेर, देवास के खातेगांव, सतना के चित्रकूट, रीवा, दतिया और सीधी के सिंहावल। इंदौर-1 में रोड शो। मल्लिकार्जुन खरगे- बालाघाट के कटंगी, डिंडौरी के शहपुरा, ग्वालियर, भोपाल मध्य, दतिया के सेंवढ़ा, श्योपुर, भोपाल के बैरसिया, और भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट।  मायावती- अशोकनगर की मुंगावली, सतना, रीवा, दतिया की सेंवढ़ा, भिंड की लहार, मुरैना, दमोह की पथरिया और सागर की बंडा। अखिलेश यादव- दमोह, शिवपुरी की पिछोर, सीधी की धौहनी, पन्ना, छतपुर, टीकमगढ़ की जतारा, निवाड़ी, मुरैना की जौरा और कटनी की बहोरीबंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed