{"_id":"6534b13435305cedde04bcb5","slug":"mp-election-2023-bsp-released-two-lists-of-14-candidates-former-minister-s-son-in-murana-ticket-changed-can-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: BSP ने 14 प्रत्याशी घोषित किए, मुरैना में पूर्व मंत्री के बेटे को टिकट, चुरहट में प्रत्याशी बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: BSP ने 14 प्रत्याशी घोषित किए, मुरैना में पूर्व मंत्री के बेटे को टिकट, चुरहट में प्रत्याशी बदला
Sun, 22 Oct 2023 10:53 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:53 AM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी कर दी। आठवीं सूची में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 11 प्रत्याशी को टिकट दिए हैं। वहीं, नौवीं सूची चुरहट से प्रत्याशी बदलकर तीन नामों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी ने आठवीं सूची के 11 नामों में मुरैना से पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे राकेश रुस्तम को टिकट दिया है। सेवड़ा से लाखन सिंह यादव, ग्वालियर से शत्रुधन यादव, उज्जैन उत्तर से अब्दुल रज्जाक लाला, धार से ओमप्रकाश मालवीय, भिकनगांव से जुवान सिंह, गरोठ से जगदीश रागोठा, बदनावर से जगदीश चोयल, झाबुआ से बालू सिंह निनामा, दतिया से लोकेंद्र अहिरवार, मेहंगाव से राजवीर सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा नौवीं सूची में तीन प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें चुरहट से प्रत्याशी संतोष प्रसाद साकेत की जगह बबलू विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, दो अन्य उम्मीदवारों में ग्वालियर ग्रामीण से सुरेश बघेल और जबेरा से विनोद राय को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा नौवीं सूची में तीन प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें चुरहट से प्रत्याशी संतोष प्रसाद साकेत की जगह बबलू विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, दो अन्य उम्मीदवारों में ग्वालियर ग्रामीण से सुरेश बघेल और जबेरा से विनोद राय को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
