फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP leaving MLAs Virender Raghuvanshi and Roshni Yadav Congress gave a blow

MP Election 2023: भाजपा छोड़कर आने वाले विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और रोशनी यादव को कांग्रेस ने दिया झटका

Fri, 20 Oct 2023 08:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Oct 2023 08:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा छोड़कर आने वाले दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने जोर का झटका दिया है। इन नेताओं को टिकट नहीं देने से निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP leaving MLAs Virender Raghuvanshi and Roshni Yadav Congress gave a blow
निवाड़ी रोशनी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 230 सीटों में से 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। विरोध के बाद पार्टी ने तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। अब सिर्फ बैतूल जिले की आमला सीट पर पेंच फंसा है। यहां पर पार्टी डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे को लेकर कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है। सरकार ने बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। टिकट की आस में भाजपा छोड़कर आने वाले वीरेंद्र रघुवंशी और निवाड़ी में रोशनी यादव का पार्टी ने टिकट नहीं दिया। 
विज्ञापन


वीरेंद्र रघुवंशी अभी नहीं लिया निर्णय 
कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने डेढ़ महीने पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। रघुवंशी शिवपुरी से टिकट मांग रहे थे। उनका टिकट तय भी माना जा रहा था, लेकिन पहली ही सूची में पिछोर विधायक केपी सिंह को शिवपुरी से प्रत्याशी बना दिया गया। इसके बाद रघुवंशी समर्थकों ने भोपाल में विरोध जताया। इस पर पीसीसी चीफ ने उनको जाकरपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने की बात कही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ में नोंकझोंक भी देखने को मिली। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शिवपुरी से टिकट बदलकर वीरेंद्र रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब वीरेंद्र रघुवंशी अपने समाज के लोगों के साथ बैठकर कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। 
विज्ञापन


रोशनी यादव बोलीं-अपनी बात रखेंगे 
निवाड़ी सीट पर कुछ माह पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली रोशनी यादव दावेदारी कर रही थी। रोशनी यादव पूर्व राज्यपाल रामनरेश की पौत्र वधू हैं। उनको ही कांग्रेस की तरफ से प्रमुख प्रत्याशी माना जा रहा था। यहां से कांग्रेस ने अमित राय को टिकट दिया है। रोशन यादव ने कहा कि जिले के पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा लिख दिया है। अब शीर्ष नेतृत्व के सामने बात रखी जाएगी। पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो पार्टी का सदस्य भी नहीं है। निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर रोशनी यादव ने कहा कि अभी हम इस बारे में विचार नहीं कर रहे। पहले अपनी बात रखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed