{"_id":"65578de45a61038d4d0c5765","slug":"mp-election-2023-bjp-leaders-kept-monitoring-from-the-control-room-1918-complaints-received-from-the-state-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भाजपा नेता कंट्रोल रूम से करते रहे मॉनीटरिंग, प्रदेश से मिली 1918 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भाजपा नेता कंट्रोल रूम से करते रहे मॉनीटरिंग, प्रदेश से मिली 1918 शिकायतें
Fri, 17 Nov 2023 09:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 17 Nov 2023 09:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश से विपक्षी कार्यकर्ताओं की धमकी के साथ ही ईवीएम बंद होने और खराब होने की 1918 शिकायतें मिली है। इसमें भोपाल से 288 थी।
विज्ञापन
MP Election 2023
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन कंट्रोल रूम बनाया था। यहां से पार्टी के दिग्गज नेता मॉनीटरिंग कर रहे थे। प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं से 1918 शिकायतें मिली।इसमें भोपाल से ही 288 शिकयतें थी। इन शिकायतों को चुनाव आयोग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर समाधान कराया गया। कंट्रोल रूम में भाजपा नेताओं के साथ ही 20 अधिवक्ताओं की टीम मौजूद रही।
इस प्रकार की शिकायत मिले
भाजपा को अलग-अलग विधानसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट, लड़ाई-झगडे़, उपद्रव, धमकी, फर्जी मतदान की कोशिश, मतदान में व्यवधान, प्रत्याशियों से बदसलूकी, पोलिंग बूथ पर धीमा मतदान कराना इत्यादि असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ शिकायत मिले। इन शिकायतों की अधिवक्ताओं से शिकायत कराई गई। साथ ही संबंधित थानों में एफआईआर भी कराई गई। इसके अलावा पार्टी को कई जगह से ईवीएम खराब होने, बंद होने, देर से बीप आने और वीवीपैट में पर्ची नहीं आने की शिकायतें भी निर्वाचन आयोग से की गयी।
भाजपा ने यह शिकायतें भी बताई
- सतना से कांग्रेस के प्रत्याशी सिद्वार्थ ने भाई के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के भाईयों पर जानलेवा हमला करवाया।
- रतलाम विधानसभा के बूथ क्र. 222 पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा जान बूझकर धीमी गति से मतदान कराकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।
- इंदौर-1 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला द्वारा मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के बीच खुलेआम प्रचार किया जो आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन है।
- इंदौर ग्रामीण के राहू विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी द्वारा मटन, दारू और नगदी बांटे जाने का विरोध करने पर पार्टी के पूर्व पार्षद पुष्पेन्द्र चौहान से मारपीट की।
विज्ञापन
- मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान और उपद्रव किए जाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
- इंदौर विधासभा क्रमाकं 5 के बूथ क्र. 208 में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के लोगों ने भाजपा कार्यकताओं को धमकियां दी।
- भिण्ड के लहार के बूथ क्रमाक 34, 35, 43, 44, 45, 49, 50 में थाना प्रभारी रामशरण शर्मा, वैभव सिंह तोमर एवं राजेश सातनकर के द्वारा कांग्रेस के पक्ष में बूथ कैप्चर करवाया गया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने हेतू दबाव बनाया गया।
- भिण्ड जिले मेहगांव के बूथ क्र.92-96 में बूथ कैप्चरींग की कोशिश के साथ भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट करने की कोशिश की गई, इसमें रिर्टनिंग ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी भी लिप्त पाये गये।
- भिण्ड जिले के अटेर के कई मतदान केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिली भगत कर बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं हुई है।