फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election Result 2023 BJP Won Assembly Seats in Madhya Pradesh Know Candidates List News in Hindi

MP Election Result: हारी सीटों पर रणनीति में भाजपा सफल, 17 अगस्त को आई थी 39 नामों की लिस्ट, उसमें 26 जीते

Mon, 04 Dec 2023 02:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Dec 2023 02:12 PM IST
सार

BJP Seats in MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हारी सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें से बड़ी संख्या पर पार्टी को जीत मिली है।

विज्ञापन
MP Election Result 2023 BJP Won Assembly Seats in Madhya Pradesh Know Candidates List News in Hindi
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला,

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने चार माह पहले अगस्त में 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इन सीटों पर पार्टी लंबे समय से नहीं जीती थी। पार्टी के इन सीटों पर जल्द प्रत्याशियों को उतारने की रणनीति सफल साबित हुई। इन 39 सीटों में से पार्टी ने 26 पर जीत दर्ज की है। यहां पर प्रत्याशियों को चुनाव की तैयारी का बहुत समय मिल गया।

विज्ञापन


भाजपा ने रणनीति के तहत चुनावों से 100 दिन पहले पहली सूची जारी की। 17 अगस्त को पहली सूची में 39 नाम आए थे। इनमें से 26 जीते। यह सीटें सी और डी श्रेणी की थी। यह सीटें 2018 में भाजपा हारी थी। इनमें से कुछ सीटों पर तो वह दस या ज्यादा साल से हार रही थी। फिर 25 सितंबर को दूसरी सूची आई। इसमें भी 39 नाम थे। दो सीटों पर विधायकों के टिकट काटे थे। बची 37 सीटों पर कांग्रेस को 2018 और कुछ सीटों पर उससे पहले भी जीत मिली थी। इस सूची में सात सांसदों के नाम थे, जिनमें तीन केंद्रीय मंत्री- नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गनसिंह कुलस्ते भी शामिल थे। भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी इस सूची में शामिल किया था। निवास (मंडला) सीट पर कुलस्ते और सतना सीट पर गणेश सिंह को हार का सामना करना पड़ा। शेष सांसद और विजयवर्गीय ने आसान जीत दर्ज की और कांग्रेस से सीट छीनने में कामयाबी हासिल की। 
विज्ञापन


कुछ बड़े नाम हारे, कुछ बने जाइंट किलर 
पहली सूची में शामिल कुछ बड़े नामों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें भिंड के गोहद से पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य चुनाव हार गए। भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा चुनाव हार गए। चाचौड़ा सीट पर पहली बार की प्रत्याशी प्रियंका मीणा ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को 60 हजार से अधिक वोट से चुनाव हराकर जायंट किलर होने का संकेत दे दिया। यहां पूर्व विधायक ममता मीणा को टिकट से इनकार किया तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। इसके बावजूद प्रियंका की जीत के अंतर के बराबर वोट हासिल नहीं कर सकी। इसके अलावा गोटेगांव में भाजपा के महेंद्र नागेश ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को हराया। वहीं, सोनकच्छ में भाजपा के राजेश सोनकर ने पूर्व मंत्री कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा को हराया। इंदौर की राऊ सीट पर इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को हराकर सबको चौंकाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर भाजपा को मिली जीत 
1. सबलगढ़ में सरला विजेंद्र रावत ने कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाह को 9,805 वोट से हराया
2. सुमावली में एंदल सिंह कंसाना ने बसपा के कुलदीप सिंह सिकरवार को 16,008 वोट से हराया
3. पिछोर में प्रीतम सिंह लोधी ने कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी को 21,882 वोट से हराया
4. चाचौड़ा में प्रियंका मीणा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह को 61,570 वोट से हराया
5. चंदेरी में जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान (डग्गी राजा) को 21,768 वोट से हराया
6. बंडा में वीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी 'बंटू भैया' को 34,751 वोट से हराया
7. महाराजपुर में कामाख्या प्रताप सिंह ने कांग्रेस के नीरज दीक्षित को 26,617 वोट से हराया
8. छतरपुर में ललिता यादव ने कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया) को 6,967 वोट से हराया
9. पथरिया में लखन पटेल ने कांग्रेस के राव ब्रजेंद्र सिंह को 18,159 वोट से हराया
10. चित्रकुट में सुरेंद्र सिंह गेहरवार ने कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी को 6,670 वोट से हराया
11. बड़वारा में धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कांग्रेस के विजय राघवेंद्र सिंह (बसंत सिंह) को 50,993 वोट से हराया
12. बरगी में नीरज सिंह लोधी ने कांग्रेस के संजय यादव को 39,957 वोट से हराया
13. शाहपुरा में ओमप्रकाश ध्रुर्वे ने कांग्रेस के भूपेंद्र मरावी (बबलू) को 5,617 वोट से हराया
14. लांजी में राजकुमार कर्राय ने कांग्रेस की हीना कांवरे को 2,773 वोट से हराया 
15. बरघाट में भाजपा के कमल मर्सकोले ने कांग्रेस के अर्जुन सिंह काकोड़िया को 17,081 वोट से हराया
16. गोटेगांव में भाजपा के महेंद्र नागेश ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को 47,788 वोट से हराया
17. मुलताई में भाजपा के चंद्रशेखर देशमुख ने कांग्रेस के सुखदेव पांसे को 14,482 वोट से हराया 
18. भैंसदेही में भाजपा के महेंद्र सिंह ने कांग्रेस के धर्मू सिंह को 8,230 वोट से हराया
19. सोनकच्छ में भाजपा के राजेश सोनकर ने कांग्रेस के सज्जन कुमार वर्मा को 25,437 वोट से हराया
20. महेश्वर में भाजपा के राजकुमार मेव ने कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधौ को 5,919 वोट से हराया
21. अलीराजपुर में नागर सिंह चौहान ने कांग्रेस के मुकेश पटेल को 3,723 वोट से हराया
22. पेटलावद में भाजपा की निर्मला भूरिया ने कांग्रेस के वालसिंह मेढ़ा को 5,647 वोट से हराया
23. धरमपुरी में भाजपा के कालू सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पांचीलाल मेढ़ा को 356 वोट से हराया
24. राउ में भाजपा के मधु वर्मा ने कांग्रेस के जीतू पटवारी को 35,522 वोट से हराया
25. घट्टिया में भाजपा के सतीश मालवीय ने कांग्रेस के रामलाल मालवीय को 17,666 वोट से हराया
26. गुन्नौर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार वर्मा ने कांग्रेस के जीवनलाल सिद्धार्थ को 1,160 वोट से हराया 

यहां भाजपा हारी
1. गोहद में लाल सिंह आर्य हारे
2. पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम कांग्रेस के फुंदेलाल मार्कों से चुनाव हारे
3. जबलपुर पूर्व में अंचल सोनकर कांग्रेस के लखन घनघोरिया से हारे
4. बिछिया में विजय आनंद मरावी कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा से हारे
5. बैहर में भगत सिंह नेताम कांग्रेस के संजय उइके से हारे
6. सौंसर में भाजपा के नानाभाऊ मोहाड़ कांग्रेस के विजय रेवनाथ चौरे से हारे
7. पाढुंर्णा में भाजपा के प्रकाश भाऊ उइके कांग्रेस के नीलेश उइके से हारे
8. भोपाल उत्तर में भाजपा के आलोक शर्मा कांग्रेस के आतिफ अकील से हारे
9. भोपाल मध्य सीट पर भाजपा के ध्रुव नारायण सिंह कांग्रेस के आरिफ मसूद से हारे
10. कसरावद में भाजपा के आत्माराम पटेल कांग्रेस के सचिन यादव से हारे
11. झाबुआ में भाजपा के भानू भूरिया को कांग्रेस के विक्रांत भूरिया ने हराया
12. कुक्षी भाजपा के जयदीप पटेल कांग्रेस के सुरेंद्र पटेल से हारे
13. तराना में भाजपा के ताराचंद्र गोयल को कांग्रेस के महेश परमार ने हराया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed