फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: BJP and Congress eyeing rebels and independents with chances of winning

MP Election 2023: भाजपा और कांग्रेस की नजर जीतने की संभावना वाले बागी और निर्दलियों पर

Tue, 28 Nov 2023 08:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 Nov 2023 08:07 PM IST
सार


प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीतने की संभावना वाले बागी और निर्दलियों को साधने में जुट गए हैं। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP and Congress eyeing rebels and independents with chances of winning
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिसंबर को मतगणना है। इससे पहले दोनों ही राजनीतिक दल अपनी अपनी जीत की दावे कर रहे हों, लेकिन दोनों ही दलों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जीत की संभावना वाले बागी और निर्दलियों से संपर्क करने में जुट गए हैं। दोनों ही दलों के कई नेता टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर दूसरे दलों से या निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से कुछ के चुनाव जीतने की संभावना है। ऐसे बागियों से भाजपा और कांग्रेस ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


भाजपा के बागियों से संपर्क कर रही कांग्रेस 
कांग्रेस अपनी पार्टी के बागियों के साथ ही भाजपा के बागियों से भी संपर्क कर रही हैं। इसके लिए उनके परिचितों से संदेश पहुंचाने की चर्चा है। कांग्रेस सत्ता में आने पर सरकार को स्थिरता देने के लिए इन जितने वाले विधायकों का समर्थन लेना चाहती हैं। वहीं, पार्टी अपने विधायकों को भी एकजुट रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। दरअसल, 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।  
विज्ञापन


भाजपा भी दूसरे समीकरण पर कर रही काम
वहीं, भाजपा ने भी जीतने वाले अपने बागियों से बातचीत शुरू कर दी है, ताकि बहुमत के लिए जरूरत पड़े तो किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आए। इसके अलावा कांग्रेस के भी कुछ नेताओं से संपर्क में है। जिन्होंने 2022 में राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वोट किया था। भाजपा किसी भी कीमत पर अपनी सत्ता को बरकरार रखना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के ये बागी लड़ रहे चुनाव 
आलोट- पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू- निर्दलीय
नागोद- पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह - बीएसपी
महू- अंतर सिंह दरबार- निर्दलीय
बड़नगर- राजेंद्र सिंह सोलंकी- निर्दलीय
सीधी- विधायक केदार शुक्ला, 
मुरैना- राकेश रूस्तम सिंह, 
चाचौड़ा- पूर्व विधायक ममता मीणा,
टीकमगढ़- पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, 
अटेर- पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया,  
लहार- पूर्व विधायक रसाल सिंह 
बुरहानपुर- हर्ष सिंह चौहान
होशंगाबाद- भगवती सिंह चौरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed