{"_id":"653f572fbaa27441ae09a6e8","slug":"mp-election-2023-another-blow-to-bjp-district-convener-of-bjp-intellectual-cell-tukaram-durge-resigns-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: BJP को एक और झटका, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुकाराम दुर्गे ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: BJP को एक और झटका, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुकाराम दुर्गे ने दिया इस्तीफा
Mon, 30 Oct 2023 12:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:41 PM IST
सार
MP Election 2023: परासिया में भाजपा दो गुटों में बंटी हुई है। टिकट की घोषणा के बाद पार्टी का एक प्रमुख धड़ा पहले ही नाराज है। यहां पार्टी को विरोधी दल के साथ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता तुकाराम दुर्गे ने दिया इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिकट न मिलने से नाराज भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुकाराम दुर्गे ने रविवार को भाजपा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष को
इस्तीफा सौंप दिया। तुकाराम अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित परासिया विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे। इस्तीफा देने के बाद अब
उन्होंने परासिया से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरने का ऐलान किया है। रविवार तुकाराम दुर्गे को जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वे पिछले 54 साल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता, जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी में अपनी उपेक्षा के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। दुर्गे ने आरोप लगाया कि पिछले 5-6 साल से सक्रिय महिला को प्रत्याशी बना दिया गया है, जबकि वे लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे 30 अक्टूबर को परासिया सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल करेंगे।
परासिया में एक धड़ा पहले ही नाराज, और बढ़ेंगी मुश्किलें
परासिया में भाजपा दो गुटों में बंटी हुई है। टिकट की घोषणा के बाद पार्टी का एक प्रमुख धड़ा पहले ही नाराज है। यहां पार्टी को विरोधी दल के साथ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का सामना भी करना पड़ रहा है। अब वरिष्ठ नेता तुकाराम दुर्गे के पार्टी छोड़ने और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से खासतौर पर परासिया में भाजपा की कठिनाइयां और बढ़ सकती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन