फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election 2023: Amit Shah's MP visit, election strategy will focus on damage control

MP Election 2023: अमित शाह तीन दिवसीय MP के दौरे पर आज आयेंगे, चुनावी रणनीति के साथ डैमेज कंट्रोल पर होगा फोकस

Sat, 28 Oct 2023 10:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर आज आएंगे। शाह चुनावी रणनीति के साथ ही नाराज नेताओं से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023: Amit Shah's MP visit, election strategy will focus on damage control
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 28 से 30 अक्टूबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। शाह यहां पर चुनावी रणनीति के साथ ही टिकट कटने से नाराज नेताओं को लेकर भी चर्चा करेंगे। शाह 10 संभागों की बैठक लेंगे और अलग-अलग जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


28 अक्टूबर
शाह 28 अक्टूबर को दोपहर 12.50 बजे रानी दुर्गावती चिकित्सालय के पास जबलपुर में शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 1.30 बजे जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय में जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.40 बजे छिंदवाडा जिले के जुन्नारदेव के नंदलाल शोध स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम 6.10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


29 अक्टूबर
अमित शाह 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वीआईपी रोड भोपाल स्थित राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद  सुबह 11.30 बजे खजुराहो के होटल रमाडा पहुंचकर सागर संभाग की संभागीय बैठक लेंगे। दोपहर 2.50 बजे रीवा जिले के वृंदावन गार्डन झिरिया में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6.30 बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर फ्रीगंज स्थित टावर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात 8.30 बजे होटल रूद्राक्ष में उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 30 अक्टूबर
अमित शाह 30 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे इंदौर के होटल ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर हाल विजय नगर में इंदौर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे होटल रेडीसन सिटी सेंटर ग्वालियर में ग्वालियर चंबल संभाग की संभागीय बैठक में मार्गदर्शन करेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed