फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Elecion 2023: Election campaign stopped in MP, ban on rallies, public meetings, loudspeakers, liquor shops

MP Election: थमा चुनाव का शोर, अब घर घर जोर, रैली, जनसभा पर प्रतिबंध, तीन दिन नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें

Wed, 15 Nov 2023 06:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

प्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर थमने के साथ ही रैली, जनसभा, लाउडस्पीकर प्रतिबंधित हो गए है। तीन दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा।

विज्ञापन
MP Elecion 2023: Election campaign stopped in MP, ban on rallies, public meetings, loudspeakers, liquor shops
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। अब प्रत्याशी घर घर जनसंपर्क कर सकेंगे। अब चुनावी रैली, जुलूस, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, सभाएं करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बुधवार को प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों के नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं की। इससे पहले प्रचार में जबर्दस्त चुनावी घमासान देखने को मिला। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई बड़े नेता चुनाव मैदान में उतरें। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत अन्य नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए। साथ ही जनता से कई वादे किए। 
विज्ञापन


भाजपा ने इन मुद्दों से बोला हमला
भाजपा ने चुनाव में सनातन, राम मंदिर जैसे मुद्दों के साथ ही कांग्रेस की 2003 के पहले और 2018 में 15 माह की सरकार के कथित भ्रष्टाचार, घोटालों को गिनाया। साथ ही दिग्विजय सरकार के समय के बदहाल सड़कें और बिजली कट को याद कराया। भाजपा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर अपने बेटों को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए परिवारवाद का आरोप लगाया। इसके अलावा भाजपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी जनता से वोट मांगे। इसमें लाडली बहना योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस भी भाजपा पर रही हमलावर
कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन, व्यापमं भर्ती, नर्सिंग भर्ती समेत अन्य सरकारी नौकरियों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह के कथित करोड़ो के लेनदेन को लेकर वायरल वीडियो पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा जातिगत जनगणना से लेकर कांग्रेस ने अपने वचन पत्र की गारंटियां गिनाई। इसमें महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, 500 में गैस सिलिंडर समेत कई योजनाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे से मतदान 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। बालाघाट, डिंडौरी के 40 और मंडला के 55 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तही मतदान  होगा। उन्होंने बताया कि 65,523 मतदान केंद्रों में करीब 17 हजार संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। केंद्रीय पुलिस बल, पुलिस मोबाइल टीम और माइक्रो ऑब्जर्वर की निगरानी में मतदान होगा। राजन ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए तैयारी की गई है। 16 नवंबर को पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र के लिए रवाना होगी।  
तीन दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी 
प्रदेश में बुधवार शाम 6 बजे से 17 नवंबर को मतदान समाप्त होने तक शराब की दुकानें और बार बंद रहेंगे। इस दौरान जिले में संचालित शराब दुकानें, बार सभी बंद करेंगे।


230 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान 
बता दें प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। पिछली बार 2018 में कांग्रेस 114 सीटों पर विजय हासिल की थी। वहीं, भाजपा ने 109 सीटें जीती थी। कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने समर्थक विधायको ंके साथ भाजपा में शामिल होने से कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने दोबारा सरकार बना ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed