फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime News: Smuggling accused escaped from police custody, brought to court for appearance

MP Crime News: पुलिस कस्टडी से भागा तस्करी का आरोपी, पेशी के लिए लाए थे कोर्ट; तलाश जारी

Sat, 16 Dec 2023 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Dec 2023 07:28 PM IST
सार

Mandsaur District Court: मंदसौर जिला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस की कई टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
MP Crime News: Smuggling accused escaped from police custody, brought to court for appearance
फरार हुआ आरोपी और उसकी तलाश करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में न्यायालय क्षेत्र से लगे जंगलों की खाक छान रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। उसमें पुलिस ने कुल 40 किलों अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया था। साथ ही आरोपी रोशन सिंह (20) पिता दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थानाक्षेत्र के सुरेवाला का रहने वाला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को दलौदा थाना पुलिस आरोपी रोशन सिंह को मंदसौर  एनडीपीएस न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर आई थी। तभी आरोपी ने तबीयत खराब होने और उल्टी होने की बात पुलिस को कही। पुलिस ने आरोपी की तबीयत को देखते हुए उसकी हथकड़ी खोल दी। इसी दौरान आरोपी रोशन सिंह मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और फरार आरोपी की छानबीन में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी कोर्ट के पास लगे जंगल में फरार हुआ है। उसके बाद पुलिस की कई टीम लगातार जंगल और उससे लगे आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed