फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 8062 new patients found in 24 hours in the state, less testing, less patients were found, two deaths in Indore and Gwalior, maximum cases in Bhopal

MP Corona Update: प्रदेश में 24 घंटों में मिले 8062 नए मरीज, टेस्टिंग कम तो मरीज भी कम मिले, इंदौर और ग्वालियर में दो मौत, भोपाल में सबसे ज्यादा केस  

Mon, 31 Jan 2022 10:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 10:25 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में रविवार को 8062 नए संक्रमित मिले और 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। भोपाल में सबसे ज्यादा 1757 पॉजिटिव मिले हैं। वर्तमान में प्रदेश में 60 हजार 609 एक्टिव केस हैं। 
 

विज्ञापन
MP Corona Update: 8062 new patients found in 24 hours in the state, less testing, less patients were found, two deaths in Indore and Gwalior, maximum cases in Bhopal
मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना के 8062 नए मरीज मिले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में 8062 नए संक्रमित मिले और 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में टेस्टिंग कम होने के कारण फिर नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। भोपाल में सबसे ज्यादा 1757 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, पिछले 30  दिनों में 85 लोगों की कोरोना से जान गई है। वर्तमान में प्रदेश में 60 हजार 609 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश में 74 हजार 554 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 8062 नए संक्रमित पाए गए। वहीं, इससे एक दिन पहले शनिवार को 80930 जांच करने पर 9305 मरीज मिले थे। रविवार को 10 हजार 748 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 9.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8.96 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 618 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


दो लोगों की मौत 
रविवार को प्रदेश में दो मौतें भी रिपोर्ट हुई। इंदौर और ग्वालियर एक-एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं शनिवार को प्रदेशभर में 9 संक्रमितों की मौत रिपोर्ट हुई थी। मरने वाले अधिकतर मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिले 100 से ज्यादा नए केस 
प्रदेश में डिंडौरी और उमरिया को छोड़कर बाकी सभी 50 जिलों में पॉजिटिव मिले हैं। भोपाल 1757, इंदौर 1197, अशोकनगर 115, बालाघाट 150, बैतूल 154, दतिया 105, देवास 223, ग्वालियर 162, हरदा 113, होशंगाबाद 192, जबलपुर 410, झाबुआ 107, खंडवा 158, खरगौन 280, मंडला 101, राजगढ़ 100, रतलाम 119, रीवा 138, सागर 131, सीहोर 279, सिवनी 142, शिवपुरी 110, उज्जैन 194, विदिशा 130 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed