फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 7154 new infected were found, the number of positive patients in the state was 39450, Congress MLA Jaivardhan Singh also in the grip of corona

MP Corona Update:  7154 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 39450, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी कोरोना की चपेट में 

Tue, 18 Jan 2022 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 12:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सोमवार को 7154 नए संक्रमित पाए गए। इंदौर और जबलपुर में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हजार 450 हो गई है। संक्रमण दर बढ़कर 9.72 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
MP Corona Update: 7154 new infected were found, the number of positive patients in the state was 39450, Congress MLA Jaivardhan Singh also in the grip of corona
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 हजार के पार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में सोमवार को 73583 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 7154 नए संक्रमित पाए गए। वहीं दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39450 हो गई है। 988  लोग अस्पतालों में और 239 लोग कोविड केयर सेंटर में इलाज करा रहे हैं। संक्रमण दर में भी लगातार वृद्घि हो रही है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 9.72 फीसदी रही। वर्तमान रिकवरी दर 94.08 फीसदी है। सोमवार को 2675 लोग रिकवर हुए है। 
विज्ञापन


इंदौर में टूटा रिकॉर्ड
इंदौर में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को 2109 नए प्रकरण सामने आए। रविवार को 1890 मरीज मिले थे। सोमवार रविवार से भी ज्यादा संक्रमित पाए गए। वहीं एक संक्रमित की मौत हो गई। जानकारों ने जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में कोरोना का पीक आने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी नहीं थम रहा संक्रमण
राजधानी भोपाल में भी संक्रमण के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को राजधानी में 1339 नए मरीज मिले। मंत्री, विधायकों के साथ ही अधिकारी भी संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को भोपाल संभागायुक्त गुलशन बामरा भी संक्रमित पाए गए। साथ ही राघोगढ़ से कांग्रेस के विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल वो होम क्वारेंटाइन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबलपुर और ग्वालियर में भी संक्रमण कम होता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को जबलपुर में 547 नए मरीज मिले और एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं ग्वालियर में 458 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को 117 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए, जिसके बाद संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 655 हो गई है। 
अन्य जिलों की स्थिति
आगर मालवा और नीमच के अलावा प्रदेश के अन्य 49 जिलों में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। सागर में सोमवार को 307, खरगौन में 169, उज्जैन में 117, रतलाम में 108, विदिशा में 96, रायसेन में 92, रीवा में 92, खंडवा में 89, कटनी में 88, भिंड में 87, सीहोर में 85, शिवपुरी में 81, नरसिंहपुर में 79, अशोकनगर में 76, अनूपपुर में 74, बैतूल में 72, दमोह में 63, शहडोल में 54, दतिया में 53, धार में 53, झाबुआ में 52, होशंगाबाद में 50, छतरपुर में 49, छिंदवाड़ा में 47, श्योपुर में 43, गुना में 42, सतना में 39, हरदा में 37, उमरिया में 37, देवास में 34, मुरैना में 33, पन्ना में 33, शाजापुर में 32, बालाघाट में 31, सिवनी में 31, निवाड़ी में 30, बड़वानी में 23, सीधी में 20, अलीराजपुर में 19, टीकमगढ़ में 18, सिंगरौली में 17, बुरहानपुर में 14, राजगढ़ में 14, मंदसौर में 12,मंडला में 11 और डिंडौरी में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed