फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 154 corona positives were found in the state, 1312 active cases, 109 patients admitted

MP Corona Update: प्रदेश में 154 कोरोना पॉजिटिव मिले,एक्टिव केसों की संख्या 1312 हुई, 109 मरीज भर्ती

Sun, 06 Mar 2022 12:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 12:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शनिवार को 154 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं।

विज्ञापन
MP Corona Update: 154 corona positives were found in the state, 1312 active cases, 109 patients admitted
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। शनिवार को 49 हजार जांच में 154 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 21 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अभी 1312 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन


राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 109 मरीज भर्ती हैं। इनमें 12 मरीज गंभीर हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 42 भर्ती मरीजों में से 7 और इंदौर में भर्ती 6 में से 2 गंभीर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 55 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 28 हजार 7 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को एक दिन में 400 मरीज ठीक हुए। 
विज्ञापन


23 जिलो में नए केस नहीं
शनिवार को प्रदेश के 23 जिलो में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला हैं। आगर मालवा, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, कटनी, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, टीकमगढ़, उज्जैन में शनिवार को कोई नया केस नहीं मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में सबसे ज्यादा मरीज 
प्रदेश में 6 जिलो में 10 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 21 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा भोपाल में 16, बालाघाट में 20, जबलपुर में 14,  रायसेन में 15, उमरिया में 11 नए केस मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम नए केस आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed