फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Cases update: 519 new cases in 24 hours, 319 new cases in Indore alone

MP Corona Cases: इंदौर में 319, मध्य प्रदेश में 594 केस, एसीएस कंसोटिया, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कोरोना पॉजिटिव

Wed, 05 Jan 2022 10:18 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 05 Jan 2022 10:18 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। 24 घंटे में 594 नए केस मिले हैं। इससे एक्टिव केस 1,544 हो गए हैं। संक्रमण दर भी तेजी से बढ़कर 1% को पार कर गई है। 
 

विज्ञापन
MP Corona Cases update: 519 new cases in 24 hours, 319 new cases in Indore alone
एमपी में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के केस में अचानक बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 594 कोरोना के नए केस मिले हैं। इससे एक्टिव केस 1,544 हो गए हैं। प्रदेश में तीन मौतें दर्ज हुई हैं। इंदौर में एक मौत हुई, जबकि जबलपुर में दो संदिग्ध मरीजों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि, प्रशासन कह रहा है कि जबलपुर के दोनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव थी।  
विज्ञापन


प्रदेश के एसीएस जेएन कंसोटिया, उनकी पत्नी और बेटी संक्रमित हैं। मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग में भी वह शामिल हुए थे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ही इसकी जानकारी दी। वह अप्रैल में भी संक्रमित हुए थे। इंदौर में 24 घंटे में सबसे अधिक 319 केस मिले हैं। वहीं, भोपाल में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 126 हो गई। जिला प्रशासन का कहना है कि इसमें 92 भोपाल के रहने वाले हैं, जबकि शेष अन्य शहरों से है। जबलपुर में 23 नए केस मिले हैं। 
विज्ञापन


इंदौर में 3 डॉक्टर संक्रमित
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इससे इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 820 हो गई। इसी तरह संक्रमण दर भी बढ़कर 3.91 प्रतिशत हो गया है। यह इंदौर में जून 2021 के बाद सबसे अधिक केस हैं।  उस समय एक दिन में 338 केस मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में सख्ती
कोरोना का हॉटस्पॉट बने इंदौर में सख्ती की गई है। शवयात्रा में सिर्फ 50 लोग शामिल हो सकेंगे, वहीं शादियों में 200 लोग। कोचिंग इंस्टीट्यूट भी 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार इस पर फैसला लेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed