{"_id":"578dd05b4f1c1b676bc4c933","slug":"mp-congress-defeated-bjp-in-civic-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः निकाय चुनावों ने बढ़ाया कांग्रेस का उत्साह, भाजपा को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः निकाय चुनावों ने बढ़ाया कांग्रेस का उत्साह, भाजपा को झटका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में भाजपा से लगातार पिछड़ती रही कांग्रेस के लिए हालिया निकाय चुनावों से अच्छी खबर आई है। निकाय चुनाव के नतीजे भाजपा को उत्साहित कर सकते हैं, जहां तीन सीटों पर उसके प्रत्याशियों ने भाजपा को पछाड़कर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्य में हुए हालिया निकाय चुनावों में अधिकतर सीटों पर जीतने वाले ज्यादा उम्मीदवार कांग्रेस के ही हैं। इसके अलावा मंडीदीप, मैहर और इशागढ़ में हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा को पछाड़कर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह भाजपा के झूठे वादों और उसकी घटती विश्वसनीयता के कारण हो रहा है। जनता का धीरे धीरे भाजपा से मोहभंग हो रहा है इसलिए लोग अब उसे वोट नहीं देना चाहते।
विज्ञापन
वहीं निकाय चुनावों में भाजपा की यह हार उसके लिए खतरे के संकेत हो सकते हैं क्योंकि दो साल बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पहले से ही व्यापमं घोटाले सहित कई मुसीबतों से जूझ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए भी यह चुनाव खतरे के संकेत हो सकते हैं। क्योंकि विरोधी लगातार उन पर पहले से ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने सहित तमाम आरोप लगा रहे हैं।
