फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM to allocate portfolios to new inductees on Sunday

मध्यप्रदेश में आज होगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, इन मंत्रालयों पर है झगड़ा

Sun, 12 Jul 2020 11:54 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jul 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
MP CM to allocate portfolios to new inductees on Sunday
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि वह अपने मंत्रियों को विभागों का आवंटन कल यानी रविवार को करेंगे। शपथ लेने के नौ दिन बाद भी मंत्रियों को विभाग आवंटन न होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में चौहान ने मुस्कराते हुए संवाददाताओं से कहा, 'वो मेरा काम है। अच्छा आज ग्वालियर में कह रहा हूं। कह दूं। कल कर दूंगा।'

विज्ञापन

 

इससे पहले सात जुलाई को तीन दिवसीय दिल्ली के दौरे से भोपाल लौटने के बाद चौहान ने एक सवाल के जवाब में भोपाल में मीडिया से कहा था, ‘मंत्रिपरिषद का विस्तार तो हो गया। विभाग अब बंटने वाले हैं। आज (सात जुलाई को) और वर्कआउट करूंगा थोड़ा और जल्दी बांट दूंगा।’ लेकिन इसके चार दिन बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि मध्यप्रदेश में दो जुलाई को चौहान ने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर 28 मंत्रियों को शामिल किया गया है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें विभाग नहीं मिल पाए हैं। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत पहले से ही हैं। इसी के साथ कमलनाथ की पूर्व सरकार गिराने वाले 22 बागियों में से 14 बागी मंत्री बने हैं। ये सभी 14 मंत्री वर्तमान में विधायक नहीं हैं। इनमें से अधिकतर सिंधिया समर्थित नेता हैं।


नगरीय, आबकारी और पीडब्ल्यूडी विभागों पर झगड़ा

बताया जा रहा है कि अभी भी नगरीय विकास, आबकारी, पीडब्ल्यूडी जैसे अहम विभागों को लेकर सहमति बाकी है। इस पर फैसला होना है। बताया जा रहा है कि सिंधिया अभी भी अपने लोगों के लिए इन विभागों का दबाव बनाए हुए हैं। इस बीच यह साफ हो गया है कि वित्त, गृह, वाणिज्यिक कर, परिवहन को भाजपा अपने पास रखेगी। जबकि राजस्व, खनिज जैसे विभाग सिंधिया खेमे के पास जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश संगठन से बात करेंगे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed