{"_id":"62ecbbe0165b254dba029a01","slug":"mp-cm-targets-congress-shivraj-said-binod-is-watching-these-congressmen-are-now-doing-politics-even-on-the-t","type":"story","status":"publish","title_hn":"Har Ghar Tiranga Campaign: शिवराज बोले- देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Har Ghar Tiranga Campaign: शिवराज बोले- देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं
Fri, 05 Aug 2022 04:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 05 Aug 2022 04:13 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने पंचायत वेब सीरीज के चर्चित डायलॉग के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला है।
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने चर्चित वेब सीरीज पंचायत के डायलॉग का इस्तेमाल कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया- देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत वेब सीरीज के डायलॉग से कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा है। इससे पहले कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं, जिनके दल में एक भी ऐसा महापुरुष नहीं, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो, जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। तिरंगे के सम्मान के नाम पर वो खुद को देशभक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी देशभक्ति आजादी के संघर्ष में सभी ने देखी है। कमलनाथ ने कहा कि आज देश महंगाई, बेराजगारी, खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी से जूझ रहा है और ये देश का ध्यान मोड़ने में लगे है।
विज्ञापन
बता दें आजादी के 75 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाना है। इसके लिए लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।