एमपीः लड़की के नाम पर क्यों रखा गया चर्च का नाम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के एक चर्च का नाम एक इटैलियन लड़की के नाम पर रखा गया है। उसकी मौत कैंसर की वजह से हो गई थी। यह दुनिया में अपनी तरह की अकेली घटना है जब किसी चर्च का नाम एक आम इंसान के नाम पर रखा गया है।
इससे पूर्व संतों के नाम पर चर्चों के नाम रखने की परंपरा तो थी लेकिन आम इंसान के नाम पर नहीं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश के सिरोंज कस्बे में स्थित कैथोलिक चर्च का नाम इटली निवासी एक किशोरी के नाम पर रखा गया है।
किशोरी चियारा बडानो का जन्म इटली के सावोना राज्य के सासेलो कस्बे में हुआ था। उसकी दुखद मौत के ठीक दो दशक बाद 2010 में इसका निर्माण शुरू हुआ।
बिशप एंथनी चिरायथ ने बताया कि यह अपनी तरह की पहली घटना है जब किसी चर्च का नाम ऐसे व्यक्ति के नाम पर रखा गया है जो सेंट नहीं था। 30 साल तक वेटिकन सिटी में काम करने वाले सागर प्रांत के बिशप एंथनी ने बताया कि उन्हें उस किशोर की जीवनी के बारे में पता चला जो काफी प्रेरणादायक थी।
बिशप ने कराया चर्च का निर्माण
इसी के बाद उन्होंने उसकी याद में एक चर्च का निर्माण कराने का निर्णय लिया। उनके अनुसार युवा चियारा डांस और गायन से प्रेम करती थी। उसकी मुस्कान काफी प्रेरणादायक थी और उसे दूसरों की मदद करना भी पसंद था।
जब वह टेनिस खेल रही थी तभी उसे बहुत तेज दर्द हुआ। जब उसकी जांच हुई तो पता चला कि उसे बोन कैंसर है। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद 1990 में उसकी मौत हो गई।
अपने जीवन के अंतिम दो सालों में जब वह कैंसर से लड़ रही थी वह अपनी सकारात्मकता से दूसरों को प्रेरणा देती थी। सिरोंज में चर्च के निर्माण के बाद चियारा के परिजन टेरेसा और रुगेरो बडानो ने बीते 25 सितंबर को इसका उद्घाटन किया।
विदेश से आए 60 से ज्यादा रिश्तेदारों, दोस्तों और श्रद्धालुओं के अलावा सैकडों की संख्या में स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की। सिरोंज राजधानी भोपाल से लगभग 120 किलोमीटर दूर है।
