फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Cake causes trouble at Teachers' Day event 8 children fall ill after eating it news in hindi

एमपी: शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में केक बना मुसीबत, खाने के बाद 8 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; उल्टी-दस्त से परेशान

Sun, 06 Sep 2026 02:41 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

सिवनी के सुआ प्राथमिक शाला में शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान केक खाने से आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने पर पहले पांडिया छपारा पीएचसी, फिर जिला अस्पताल सिवनी भेजा गया। सभी की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
MP: Cake causes trouble at Teachers' Day event 8 children fall ill after eating it news in hindi
बीमार बच्चे अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से चिंताजनक मामला सामने आया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केक खाने के बाद आठ स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मामला केवलारी तहसील की ग्राम पंचायत उगदीवाड़ा के पोषक ग्राम सुआ स्थित प्राथमिक शाला का है। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बच्चों को खाने के लिए केक दिया गया। केक खाने के कुछ ही देर बाद आठ बच्चों को चक्कर आने लगे और जी मिचलाने लगा। इसके बाद बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पढ़ें: यूपी में तैयार होती थी मदिरा, फर्जी क्यूआर-रैपर लगाकर खपाई जाती थी; जानें कैसे होता था खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर स्कूल के शिक्षक सतेन्द्र सोनवाने और बच्चों के परिजनों ने सभी प्रभावित बच्चों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडिया छपारा पहुंचाया। वहां बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में तैनात डॉ. पारस पटेरिया ने बताया कि उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर बच्चों को 24 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed