फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cabinet meeting chaired by Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

MP Cabinet Meeting: 17 सितंबर से स्थानांतरण नीति से हटेगा प्रतिबंध, होमगार्ड जवानों की ऑफ संबंधी विसंगति दूर

Tue, 06 Sep 2022 09:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Sep 2022 09:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच स्थानांतरण नीति से प्रतिबंध हटाने का भी निर्णय हुआ। 

विज्ञापन
Cabinet meeting chaired by Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
शिवराज कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 सितंबर को श्योपुर आने को लेकर सीएम ने जानकारी दी। प्रधानमंत्री कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण में चितों की शिफ्टिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। श्योपुर में पीएम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच स्थानांतरण नीति से प्रतिबंध हटाने को कहा है। इसकी विधिवत प्रेसी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

 
होमगार्ड जवानों की ऑफ संबंधी विसंगति को दूर किया गया है। मिश्रा ने बताया कि 2016 के नियम में विसंगति थी कि कुछ लोगों को तीन साल में दो माह का ऑफ मिलता था। किसी को एक साल में दो माह का ऑफ मिलता था। कैबिनेट ने इस विसंगित को दूर करके तीन साल में दो माह का ऑफ सभी के लिए कर दिया है। इसके अलावा बाढ़ बचाव और आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 होमगार्ड को एसडीईआरएफ में प्रतिनियुक्ति में पदस्थ करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

 
ऑटो रिक्शा विनिमय स्कीम 2021 लागू करने का कैबिनेट ने निर्णय लिया है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग परमिट दिए जाएंगे। इनके अलग-अलग रंग होंगे। सीएनजी को छूट दी जाएगी। पटिया सीट कोई भी नहीं लगाएगा। इस तरह के सुधार भी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना को भी मंजूरी दी गई है। मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक 2022 को स्वीकृति दी है। इसके तहत कॉलेज में आने पर लाडली लक्ष्मी को 1 लाख 45 हजार रुपए मिलने लगेंगे। इसके अलावा कुछ संसोधन विधेयक भी विधानसभा में जाने के लिए प्रस्तुत किए है। इसमें मध्य प्रदेश वेट विधेयक, माल-सेवा कर संशोधन विधयेक -2022 और मध्य प्रदेश स्टाप विधेयक 2022 है। यह सभी विधानसभा में जाएंगे।


कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ हेडगेवार के बारे जानकारी दी। डॉ हेडगेवार क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे है, लेकिन उनके जीवन में ये पक्ष सामने नहीं आ पाया। सीएम ने बताया कि बालाघाट जिले के रामपायली में रहते थे। यहां से क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित गतिविधियों का संचालन करते थे। वो देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने का काम करते थे। 22 जून 1897 को जब हेडगेवार की उम्र लगभग 8-9 साल की थी, तब नागपुर में रानी विक्टोरिया की 60वीं सालगिरह का कार्यक्रम हो रहा था।   तब वहां मिली मिठाई फेंक कर आ गए थे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed