{"_id":"5895d2f14f1c1bda17e81b54","slug":"mp-border-areas-selling-low-due-to-hike-the-petrol-and-diesel-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीः पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से गिरी सीमांत क्षेत्रों में बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीः पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से गिरी सीमांत क्षेत्रों में बिक्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर साफ दिख रहा है। इन इलाकों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में 70% की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के बढते दामों के विरोध में कदम उठाते हुए पेट्रोल कारोबारियों ने सीमांत इलाकों में होर्डिंग्स की मदद से लोगो को जानकारी देनी शुरु कर दी कि एमपी में आने से पहले वाहन की टंकी फुल करा लें।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीमांत इलाकों में मौजूद पेट्रोल पंपों की होर्डिंग्स पर लिखा है -"डीजल एमपी से 7 रुपये सस्ता" वहीं राजस्थान की सीमा पर मौजूद पेट्रोल पंपो पर लिखा है "डीजल एमपी से 5 रुपये सस्ता"।
विज्ञापन
एमपी के ललितपुर के एक व्याक्ति ने बातचीत के दौरान बताया कि रुपये बचाने के लिए पेट्रोल भराने के लिए उन्हें यूपी जाना पड़ता है।
वहीं,कारोबारियों ने बताया कि बिक्री में भारी गिरावट के चलते काफी नुकसान हो रहा है। न सिर्फ एमपी में सभी निकटवर्ती राज्यों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे महंगे है, बल्कि देश भर में सबसे ज्यादा हैं।
एमपी ने 21.62 रुपये प्रति लीटर का भारी टैक्स पेट्रोल पर और 15.35 रुपये प्रति लीटर का टैक्स डीजल लगाया हुआ है, जो कि देश में सबसे ज्यादा है।

