{"_id":"64e1d7a49dcb14031b0ba527","slug":"mp-bjp-state-presidents-visit-to-chhindwara-canceled-all-the-preparations-were-left-behind-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का छिंदवाड़ा दौरा रद्द, कार्यक्रम को लेकर की गई सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का छिंदवाड़ा दौरा रद्द, कार्यक्रम को लेकर की गई सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई
Sun, 20 Aug 2023 02:36 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का छिंदवाड़ा दौरा अचानक रद्द हो गया। शर्मा 20 अगस्त को छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने वाले थे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा और देश के गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का छिंदवाड़ा द्वारा रद्द हो गया है। 20 अगस्त को शर्मा छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने वाले थे। एकाएक प्रदेश कार्यालय से जारी की गई सूचना के आधार पर उनके कार्यक्रम को निरस्त करने की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।
विज्ञापन
दरअसल, कलेक्ट्रेट के सामने जवाहर ग्राउंड में यह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाना था। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। लेकिन एकाएक उनका दौरा रद्द कर दिया गया। दौरा रद्द होने की सूचना के बाद यहां की जा रही तैयारियां धरी की धरी रह गई। यहां टेंट लग चुका था। वहीं, आवश्यक सामग्री भी आ गई थी। 19 तारीख को अचानक वीडी शर्मा का दौरा रद्द होने की जानकारी आई। जिसके बाद यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के लिए हाई प्रोफाइल टेंट की व्यवस्था छिंदवाड़ा के टेंट व्यवसाई के माध्यम से नागपुर से बुलाई गई थी। प्रदेश अध्यक्ष का दौरा निरस्त होने के पश्चात पूर्ण हो चुकी व्यवस्था धरी की धरी रह गई। सूत्रों के अनुसार टेंट व्यावसायिक को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते कार्यक्रम किया गया स्थगित
केंद्रीय गृहमंत्री अमित 20 अगस्त को मध्यप्रदेश के दौर पर है, जहां वे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में हिस्सा लेंगे। इसी के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा रद्द किया गया है। वहीं, एक बात यह भी सामने आ रही है। हालांकि छिंदवाड़ा के दो विधानसभा क्षेत्रों की टिकट जारी कर दी गई है। ऐसे में कुछ कार्यकर्ता इससे नाराज है। कार्यकर्ताओं के असंतोष को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का दौरा टाल दिया गया है। इस तरह की बातें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
