फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP BJP: National President of BJP will come on a three-day tour, will address the workers' conference in Madhya Pradesh, Bhopal

MP BJP: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौर पर आएंगे मध्य प्रदेश, भोपाल में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Sat, 28 May 2022 04:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 May 2022 04:27 PM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय मध्य प्रदेश संगठनात्मक दौरे पर आ रहे है। नड्डा एक जून से तीन जून तक प्रदेश में रहेंगे।

विज्ञापन
MP BJP: National President of BJP will come on a three-day tour, will address the workers' conference in Madhya Pradesh, Bhopal
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिन के दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय मध्य प्रदेश संगठनात्मक दौरे पर आ रहे है। नड्डा एक जून से तीन जून तक प्रदेश में रहेंगे।
विज्ञापन

 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नड्डा के दौरे को लेकर शनिवार को जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि 1 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भोपाल में होगा। सम्मेलन में 5679 कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसके बाद प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं प्रदेश के मंत्रिमंडल की परिचय बैठक भी आयोजित होगी। इसके बाद जेपी नड्डा जबलपुर रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठनात्मक दौरे पर प्रदेश आ रहे है। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 और 3 जून को जबलपुर में ही रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका महाकौशल का पहला दौरा है। उनका कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। नड्डा जबलपुर में एक बूथ एवं एक मंडल की कार्यसमिति की बैठक को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित करेंगे। जिसके बाद कोर ग्रुप की बैठक भी आयोजित होगी। वीडी शर्मा ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत यूथ कनेक्ट का अभियान चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जबलपुर में युवा संवाद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा जो सीधे पार्टी से नहीं जुड़े है, उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद करेंगे। जबलपुर में सामान्य कार्यकर्ताओं के निवास पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया, आईटी एवं आर्थिक प्रकोष्ठ सहित अन्य टोलियों को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed