{"_id":"5d56bf868ebc3e89f712127d","slug":"mp-bjp-leader-vishwas-sarang-says-never-seen-rahul-gandhi-celebrating-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने कहा- राहुल गांधी को कभी रक्षाबंधन मनाते नहीं देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने कहा- राहुल गांधी को कभी रक्षाबंधन मनाते नहीं देखा
Fri, 16 Aug 2019 08:06 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में भाजपा नेता विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने आज तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रक्षा बंधन का त्यौहार मनाते एक भी तस्वीर नहीं देखी।
कांग्रेस ने इसके जवाब में कहा कि उनके नेताओं को अपनी धार्मिकता और आस्था के लिए भाजपा से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।
रक्षा बंधन का त्यौहार गुरुवार को मनाया गया।
सारंग मध्य प्रदेश में मंत्री रह चुके हैं और वे भोपाल में राज्य भाजपा के दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
भाजपा नेता ने कहा, "जब भी चुनाव नजदीक होते हैं, राहुल मंदिर जाकर अपनी तस्वीरें खिंचवाते हैं। लेकिन पिछले अनेक सालों में हमने एक भी ऐसी तस्वीर नहीं देखी जिसमें उनकी बहन उनकी कलाई में राखी बांध रही हो।"
उन्होंने कहा, "उनकी परवरिश इटली की संस्कृति में हुई है।
साथ ही उन्होंने कहा, "कौन जानता है कि वे हिंदू त्यौहार मनाते हैं या नहीं।"
सारंग के कटाक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि उनके नेता भगवा पार्टी की तरह अपनी आस्था का दिखावा नहीं करते हैं।
राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, "भाजपा के नेताओं के लिए धर्म उनकी राजनीति का हिस्सा है, लेकिन कांग्रेस के लिए यह आस्था की बात है। इसलिए कांग्रेसी भाजपा नेताओं के तरह दिखावे में विश्वास नहीं रखते हैं।"